फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   inelo meetin, abhay chowtala, brefing

कानूनी अड़चन न हुई तो ओपी चौटाला ऐलनाबाद उप चुनाव लड़ेंगे : अभय चौटाला

Tue, 29 Jun 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
inelo meetin, abhay chowtala, brefing
सिरसा। इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने मंगलवार को एक निजी पैलेस में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। इससे पहले मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी की तरफ से 17 जून से लेकर 29 जून तक कार्यकर्ता मीटिंग का प्रोग्राम था जिसका मंगलवार को समापन हुआ। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के ऐलनाबाद चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि अगर कोई कानूनी अड़चन नहीं हुई तो निश्चित ही वे ऐलनाबाद उप चुनाव लड़ेंगे। क्योंकि ये सीट उन्हीं की थी। जब चौधरी ओमप्रकाश चौटाला बाहर आएंगे तीसरे मोर्चे की वकालत करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने संपत सिंह के बारे में कहा कि अगर वो किसानों के सच्चे हितेषी हैं तो भाजपा से इस्तीफा देना चाहिए। संपत सिंह ने चौधरी देवीलाल और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के साथ काम किया है। आज लोग दूसरी पार्टियों को छोड़कर इनेलो में शामिल हो रहे हैं। 15 जुलाई के बाद मैं सिरसा के पांचों हल्कों के गांव-गांव जाऊंगा। आज सत्ता में जो लोग बैठे हैं इन लोगों को कोरोना में लोगों की मदद करनी चाहिए थी लेकिन इन लोगों ने 9 घोटाले किए। जब कोरोना काल में देश में सब कुछ बंद था उस दौरान शराब माफिया ने 1 करोड़ 20 लाख की शराब बेची। सत्ता में बैठे लोगों ने अपनी जेबें भरी।
विज्ञापन

अभय ने कहा कि जिन लोगों ने देवीलाल की नीतियों को गिरवी रखने का काम किया उन लोगों ने मंगलवार की मीटिंग को देखा होगा। जो अभय को अकेला कहते थे वो अब अकेले घर पर पड़े हैं। आज वो किसी के दुख में शामिल नहीं हो सकते। आज अगर कोई पार्टी लोगों के बीच जा सकती है वो इनेलो है। हमारे पास 16 सेल हैं। सिरसा जिला हमारा घर है आने वाले समय मे इनेलो पांचों की पांचों विधानसभा सीट जीतेगी। जल्द ही चौटाला साहब आपके बीच आएंगे। इस मौके पर कृष्णा फौगाट जिलाध्यक्ष महिला ,जसबीर जस्सा सदस्य प्रदेश कार्यकणीर्य, राजेंद्र देसूजोधा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed