फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   indoor stadium, for improvement, one week ultimatem to dso

इंडोर स्टेडियम में सुधार के लिए डीएसओ को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Tue, 20 Dec 2016 12:46 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा Updated Tue, 20 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
चौधरी दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम में जांच करने आई टीम में शामिल खेल विभाग के उप निदेशक छाजू राम ने स्टेडियम का निरीक्षण कर जिला खेल अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि यहां सब कुछ ठीकठाक नहीं है इसे एक सप्ताह में सुधारो। जो कार्य करवाए जाने हैं उनके एस्टीमेट भी एक सप्ताह में तैयार करो। एक सप्ताह बाद हम फिर आएंगे तब तक सुधार दिखना चाहिए।
विज्ञापन


जांच करने पहुंची टीम ने सोमवार को ही स्टेडियम में सफाई कर्मियों को कार्य पर लगा दिया। चौधरी दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम के बाद शहीद भगत सिंह स्टेडियम का भी निरीक्षण किया और जहां भी जो कमियां दिखाई दी उनके सुधार के लिए डीएसओ कर्मचंद को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। दिनभर जांच के बाद टीम रवाना हो गई और एक सप्ताह बाद फिर से जांच की बात कही ताकि देखा जा सके कि एक सप्ताह में निर्देशों की पालना हुई है या नहीं।
विज्ञापन


जांच टीम ने रिपोर्ट तैयार कर जो निदेशक को साैंपी जाएगी। बता दें कि किसी व्यक्ति ने चौधरी दलबीर सिंह
स्टेडियम का रखरखाव सही नहीं होने की शिकायत विभाग के निदेशक को की थी जिसपर खेल विभाग के निदेशक जगदीप सिंह ने सिरसा के चौधरी दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम की जांच के लिए टीम का गठन किया। यह जांच टीम सोमवार सुबह 8 बजे ही सिरसा पहुंच गई। इस टीम का नेतृत्व उप निदेशक छाजू राम कर रहे हैं जबकि सहायक के तौर पर सुपरीटेंडेंट चेतन प्रकाश के अलावा डीएसओ कर्मचंद भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल उप निदेशक छाजू राम ने बताया कि स्टेडियम की देखभाल सही न होने की विभाग को शिकायत मिली थी जिसके आधार पर गठित जांच टीम ने आज स्टेडियम का निरीक्षण किया। शिकायत सही पाई गई हैं क्योंकि स्टेडियम में सफाई, पेयजल, सीवर आदि सुविधाओं का बुरा हाल था। इसके अलावा जो-जो कमियां मिली उनको एक सप्ताह में दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जो कार्य किए जाने हैं उनके एस्टीमेट एक सप्ताह में तैयार करवाने के डीएसओ को निर्देश दिए गए हैं।


उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद फिर से हम आएंगे और इस दारौन किए गए कार्यों का जायजा लेंगे। इसके अलावा शहीद भगत सिंह स्टेडियम में भी निरीक्षण किया गया। यहां भी जो कमी दिखी है उसका हल करवाने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि चौधरी दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम में दीवारें छोटी होने के कारण आसपास के लोग यहां कूड़ा डालते हैं। इसलिए अब दीवार भी ऊंची की जाएगी। मैदान में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से भी बातचीत की गई है। स्टेडियम सेंटर के अलावा जो खिलाड़ी इंडोर हॉल में बेडमिंटन का अभ्यास करेंगे उन्हें 500 रुपये प्रति माह विभाग को फीस देनी होगी। उनको विभाग की ओर से आईडी कार्ड जारी किया जाएगा जिसके आधार पर ही उनकी स्टेडियम में एंट्री होगी। उन्होंने कहा कि विभाग के पास बजट की कोई कमी नहीं हैं जो इस्टीमेट भेजे जाएंगे उन पर कार्रवाई होगी। डीएसओ कर्मचंद ने टीम द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करने का आश्वासन दिया गया। जो जांच के बाद रिपोर्ट तैयार की गई है उसे निदेशक को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed