फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Indira Jayanti

कांग्रेस ने किया इंदिरा गांधी को याद, दी श्रद्धाजंलि

Sun, 01 Nov 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Indira Jayanti

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस शनिवार को कांग्रेस भवन में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं ने अलग अलग आयोजन कर इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें याद किया।

विज्ञापन


अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के महासचिव नवीन केडिया ने की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन लाल डेरोलिया, महासचिव कुलदीप गदराना, सचिव शीशपाल केहरवाला, गोपाल कंबोज, सुरजीत भावदीन व जगदीश कंबोज, रमेश भादू, युवा कांग्रेस प्रधान वेद प्रकाश भाट, रामकुमार गुणपाल, धर्मपाल खोखर, जगदीश सहरावत, संजय चावरिया, विनीत कंबोज, नरेश बजाज, सरपंच सतपाल भाकर बेहरवाला खुर्द, राज सिंह नानूआना, राजकुमार ग्रोवर, नायब सिंह थिराज आदि ने इंदिरा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


आर्य स्कूल में दी श्रद्धाजंलि
उधर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आर्य स्कूल में उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम किया।

श्रद्धांजलि सभा में उनके साथ पूर्णचंद गिरधर, पूर्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बिरट, देवेंद्र सोनी, संजय चांवरिया, बृजदान चारण, ज्ञानी जरनैल सिंह, सतपाल गोदारा, कुलदीप दलाल, मा. सतपाल, वीरेंद्र, जीत सिंह, रितेश, जगदीश, राकेश, अंग्रेज, बिरेंद्र ख्योवाली, सोम चावला, हंसराज धानक, ओमप्रकाश, सूरजभान किलोई, प्रेम वधवा, बनवारी लाल, अंकित दावड़ा आदि भी उपस्थित थे।


कपास मंडी में किया याद
डबवाली रोड पर कपास मंडी स्थित कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूपेश मेहता व उनके साथियों ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर  भूपेश मेहता ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में भारत को विश्व स्तर पर पहचान दिलवाई थी। इस अवसर पर भूपेश मेहता व उनके साथियों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई के जन्मदिवस पर उनको याद किया। इस अवसर पर रामरत्न इंदौरा, प्रधान बलवीर बाजीगर, बंसी कायत, राकेश वाल्मीकि, अजीत बरासरी, गुरमेल सिंह, संजीव कुमार यादव, अशोक मेहत कांग्रेसजन उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed