{"_id":"611ce95a8ebc3e79d63abd78","slug":"indian-national-lok-dal-supremo-om-parkash-chautala-give-class-10th-english-exam-in-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: दसवीं की परीक्षा देने पहुंचे इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला, सेंटर स्टाफ ने हाथ जोड़कर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: दसवीं की परीक्षा देने पहुंचे इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला, सेंटर स्टाफ ने हाथ जोड़कर किया स्वागत
Wed, 18 Aug 2021 04:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 18 Aug 2021 04:35 PM IST
सार
इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने 12वीं की परीक्षा ओपन बोर्ड से दी थी लेकिन उनका परिणाम शिक्षा बोर्ड ने रोक लिया था क्योंकि वे दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुए थे।
विज्ञापन
पेपर देने पहुंचे ओपी चौटाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री इंडियन नेशनल लोकदल के सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला बुधवार को दसवीं की परीक्षा देने अपने काफिले के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा केंद्र स्टाफ ने हाथ जोड़कर इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का स्वागत किया। करीब एक बजकर 50 मिनट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें हाथ से सहारा देकर परीक्षा केंद्र के कमरा नंबर 13 में बैठाया। परीक्षा का समय दोपहर 2 से 5 बजे तक का था, अंग्रेजी की परीक्षा करने के लिए चौटाला को राइटर की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने 12वीं की परीक्षा ओपन बोर्ड से दी थी लेकिन उनका परिणाम शिक्षा बोर्ड ने रोक लिया था क्योंकि वे दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुए थे। ऐसे में पूर्व सीएम ने दोबारा फार्म भरा और अब दसवीं की परीक्षा में बैठे हैं। हरियाणा के दिग्गज नेता 86 वर्षीय चौटाला अपने काफिले के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड ने रोका था 12वीं का परिणाम
इनेलो नेता ओम प्रकाश चौटाला ने पिछले सत्र में 12वीं की ओपन की परीक्षा दी थी। शिक्षा बोर्ड की ओर से परिणाम जारी किया लेकिन चौटाला का परिणाम रोक लिया गया क्योंकि उनकी दसवीं क्लीयर नहीं थी। बोर्ड का नियम है कि जब तक दसवीं पास न हो जब तक 12वीं का परिणाम नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन