{"_id":"68bc7b42cd66f0f8d50f0f50","slug":"inauguration-of-state-of-the-art-e-library-built-in-bijjuwali-sirsa-news-c-128-1-slko1008-143800-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बिज्जुवाली में बनाई गई अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बिज्जुवाली में बनाई गई अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ
विज्ञापन
डबवाली। ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ करते हुए ग्रामीण व मुख्य अतिथि। संवाद
डबवाली। गांव बिज्जुवाली में ग्राम पंचायत की तरफ से निर्मित की गई डॉ. बीआर आंबेडकर ई-लाइब्रेरी का अध्यापक दिवस के अवसर पर उद्घाटन कर ग्रामीण युवाओं को समर्पित किया। गांव के लघु सचिवालय में आयोजित इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में साहित्यकार व पूर्व प्रिंसिपल प्रोफेसर हरभगवान चावला व विशिष्ट अतिथि के रूप में फतेहपुरिया सरपंच कुलवंत सुथार, एडवोकेट कृष्ण सुखीजा, प्रभुदयाल पूर्व मुख्य शिक्षक, मैनेजर अजयपाल, लेक्चरर गुरमीत भाटिया ने संयुक्त रूप से शिरकत की।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सुरेन्द्र सुथार बिज्जुवाली ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर हर भगवान चावला ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत बिज्जुवाली की ओर से अपने स्तर पर गांव में इस तरह की शानदार, आधुनिक साज-सज्जा से सुशोभित, वातानुकुलीत, इंटरनेट सहित अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी की स्थापना करना वाक्य में ही शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा ही सराहनीय कदम बताया।
गांव में इस तरह की शानदार सुविधाओं वाली ई-लाइब्रेरी के शुभारंभ होने से गांव के युवाओं को गांव से कही बाहर दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे उनकी समय व धनराशि की बचत होगी, इस दौरान उन्होंने ई लाइब्रेरी को किताबें व अन्य सामान भी भेंट करते हुए हमेशा सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे सरपंच कुलवंत सुथार, कृष्ण सुखीजा, प्रभु दयाल, अजयपाल, गुरमीत भाटिया ने गांव में इस तरह की आधुनिक व शानदार ई-लाइब्रेरी के निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग करते हुए ग्राम पंचायत व समस्त ग्रामीणों को शुभकामनाएं प्रदान की व आगामी समय में हर प्रकार से मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच कालूराम मेहता, अमर सिंह वर्मा, उदा राम विरट, बलवीर विरट, मुख्य शिक्षक छोटू राम सहित अन्य भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।