ऐलनाबाद। गांव तलवाड़ा खुर्द में शनिवार को 11वीं हैंडबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। पहले मैच में तलवाड़ा खुर्द टीम ए ने डीजल टीम को तीन अंकों से मात दी। दूसरे मैच में हिसार के लाडवा की टीम और 11 गार्डन टीम के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। तीसरे मैच में धनाना भिवानी ने आईटीबीपी टीम को हराकर जीत दर्ज की।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता अमरचंद मेहता के साथ गांव के सरपंच भीमसेन साई, सरपंच सुखदीप समाग और ब्लॉक समिति सदस्य लखबीर सिंह लक्खा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने भाग लिया। आयोजकों ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दो ग्राउंड तैयार किए, जहां शनिवार को कुल 18 रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में तलवाड़ा खुर्द टीम ए ने डीजल टीम को तीन अंकों से मात दी। दूसरे मैच में हिसार के लाडवा की टीम और 11 गार्डन टीम के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। तीसरे मैच में धनाना भिवानी ने आईटीबीपी टीम को हराकर जीत दर्ज की। रविवार सुबह क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि शाम को फाइनल मुकाबला होगा।