फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In memory of the martyrs of the Kisan movement, a unbroken lesson was done at the toll plaza

किसान आंदोलन के शहीदों की याद में टोल प्लाजा पर किया अखंड पाठ

Sun, 27 Dec 2020 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
In memory of the martyrs of the Kisan movement, a unbroken lesson was done at the toll plaza
शहर में ढोल व ताली बजाकर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : Sirsa
भावदीन टोल प्लाजा पर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की याद में रविवार को अखंड पाठ कर भोग डाला। वहीं, भावदीन व खुईयां मल्लकाना टोल प्लाजा को बेमियादी समय तक टोल फ्री रखने का फैसला लिया गया। संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर अब पूरे हरियाणा के टोल पर्ची मुक्त रखे जाएंगे। जिले के दोनों टोल फ्री रखने के लिए 25 गांवों के किसानों की सूची तैयार की गई है। ये किसान अगले 25 दिनों तक रोजाना दोनों टोल पर धरना-प्रदर्शन कर उनको फ्री कराएंगे। इधर, किसानों ने प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान थाली पीटकर विरोध जताया।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिले के दोनों टोल प्लाजा को लगातार तीन दिनों तक किसानों ने टोल फ्री रखा गया। वहीं अब दोनों टोल को बेमियादी समय के लिए टोल को पर्ची मुक्त रखा जाएगा। भावदीन व खुईयां मलकाना टोल प्लाजा पर किसान जत्थेबंदियों ने प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम के दौरान धरने पर बैठे किसानों ने थाली बजाकर अपना विरोध जाहिर किया। किसानों द्वारा शहर में ट्रैक्टर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह रैली शहर के विभिन्न बाजारों और अनाज मंडी से होकर वापस पक्का मोर्चा धरना पर पहुंची। इस दौरान दुकानदारों ने भी दुकानों से बाहर आकर ताली बजाई। रैली के दौरान किसान गुरदीप सिंह, आकाश, विजय, सिमरजीत ने बताया कि किसान आज थाली के साथ साथ ढोल भी पीट रहा है ताकि प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात के साथ साथ किसानों के मन की भड़ास का कारण भी आमजन तक पहुंचे।
विज्ञापन

------------------------
25 गांव मिलकर संभालेंगे टोल प्लाजा पर लगा किसान मोर्चा
सर्मथन में उतरे किसान जत्थेबंदियों द्वारा टोल को पर्ची मुक्त कर वहां पक्का मोर्चा स्थापित किया हुआ था। टोल को बेमियादी समय के लिए खुला रखने के लिए किसानों ने भावदीन टोल के आसपास के 25 गांवों की एक कमेटी बनाई है। हर गांव एक दिन टोल प्लाजा पर धरने को संभालेगा, साथ ही टोल को पर्ची मुक्त रखने की निगरानी भी करेगा। सोमवार को पहले दिन भावदीन गांव के लोग धरने की कमान संभालेंगे। साथ ही भावदीन टोल प्लाजा पर 25 दिसंबर से भूख हड़ताल पर बैठे पांचों किसानों ने रविवार शाम पांच बजे पानी पीकर अपनी भूख हड़ताल तोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आज अखंड पाठ
दूसरी ओर शहर में शहीद भगत सिंह स्टेडियम में चल रहे धरने पर सोमवार को चार साहिबजादों की याद में अखंड पाठ रखा जाएगा। यह अखंड पाठ सोमवार को रखा जाएगा। साथ ही किसानों का धरना जारी रहेगा।

पानी पीकर भूख हड़ताल खत्म करते किसान।

पानी पीकर भूख हड़ताल खत्म करते किसान।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed