{"_id":"5d9e186f8ebc3e01702d1e8d","slug":"in-desujodha-bloody-clash-between-punjab-police-and-villagers-one-killed-policeman-also-suffered-bullet-condition-sirsa-news-rtk522306558","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसूजोधा में पंजाब पुलिस और ग्रामीणों के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत, पुलिसकर्मी को भी लगी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देसूजोधा में पंजाब पुलिस और ग्रामीणों के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत, पुलिसकर्मी को भी लगी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
कर्मचारी को घसीटते हुआ व्यक्ति।
- फोटो : Sirsa
डबवाली के गांव देसूजोधा में बुधवार अलसुबह पंजाब पुलिस व ग्रामीणों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस के एक जवान को गोली लगने के चलते गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस संघर्ष में हुई पत्थरबाजी व मारपीट में सात पुलिसकर्मियों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर एसपी बठिंडा जीएस संगा व डबवाली डीएसपी कुलदीप सिंह डबवाली मौके पर पहुंचे। तो वहीं सिरसा से डीएसपी हेडक्वाटर राकेश चेची ने भी स्थिति का जायजा लिया। वहीं इस मामले में डबवाली सिटी पुलिस ने पंजाब के एसआई हरजीवन सिंह के बयान पर मृतक जग्गा सिंह, कुलविंद्र सिंह, पिंदा सिंह, गगनदीप सिंह व तेज सिंह सहित 40 से 50 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वहीं इस मामले की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है जिसमें पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर लोगों द्वारा उन्हें घसीटते और मारपीट करते दिखाया गया है। पुलिसकर्मी लोगों से उन्हें छोड़ने की अपील कर रहे हैं लेकिन लोग उन्हें लाठियों व जूतों से मार रहे हैं। हमले में घायल हुए पुलिसकर्मियों को बठिंडा भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बीती 7 अक्तूबर को बठिंडा की रामां पुलिस ने गांव किशनगढ़ निवासी गगनदीप उर्फ गग्गी व मनदीप सिंह को 6 हजार नशीली गोलियों समेत काबू किया था। पूछताछ के दौरान उक्त लोगों ने उक्त नशीली गोलियां गांव देसूजोधा निवासी कुलविंद्र उर्फ किंदी से लेकर आना स्वीकार किया। इस मामले की जांच रामा व बठिंडा पुलिस की सीआईए प्रथम संयुक्त रूप से कर रही थी। बुधवार अलसुबह सीआईए पुलिस से एसआई हरजीवन सिंह, एएसआई जसकरण सिंह, सुखदेव सिंह, गुरतेज सिंह, कांस्टेबल कमलजीत सिंह व लेडी कांस्टेबल मनप्रीत की टीम ने एक आरोपी गगनजीत को साथ लेकर देसूजोधा मेें किंदी के यहां दबिश दी। टीम में दो पुलिसकर्मियों को छोड़कर अन्य सभी सादी वर्दी में थे। पुलिस ने जब किंदी को काबू किया तो परिजनों ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान हाथापाई शुरू हो गई। जिसके बाद घर के लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। खुद को घिरा देखकर एक पुलिसकर्मी ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने करीब 9 राउंड फायर किए। इसी दौरान एक गोली आरोपित किंदी के चाचा जग्गा सिंह को लग गई। जिससे 51 वर्षीय जग्गा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है। गोली लगने से हुई मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनकर उन्हें बंधक बना लिया और उन्हें सोफे से बांधकर घसीटते हुए लाठी, डंडों से जमकर पीटा। सूचना पाकर डबवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए डबवाली के नागरिक अस्ताल में भिजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पंजाब पुलिस उन्हें बठिंडा ले गई। इस हमले मेें एक पुलिसकर्मी को गोली लगी है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। किंदी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस आरोपित गग्गी को साथ लेकर आई थी। खूनी संघर्ष के बाद गगनदीप मौका पाकर फरार हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया है की पुलिस कर्मचारी ने स्वयं को गोली मारी है। जग्गा सिंह को गोली लगने के बाद लोग भड़क गए। जिसके बाद उन्होंने तेजधार हथियारों, डंडों, चप्पलों व पत्थरों से पुलिस पर हमला कर दिया। जिसके बाद लोगों ने महिला पुलिसकर्मी समेत तीन को बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि इस हमले में कांस्टेबल कमलजीत सिंह को गोली लगी है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल यह पुष्टि नहीं हो सकी हैं कि पुलिसकर्मी को गोली कैसे लगी। सूचना के बाद सिरसा पुलिस अधिकारियों के अलावा पंजाब पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। हरियाणा पुलिस की सीन ऑफ क्राईम टीम मौके का मुआयना करते हुए तथ्य जुटा रही है।
इस मामले में मृतक के परिजनों ने सिटी डबवाली थाना में पंजाब पुलिसकर्मियों के खिलाफ हमला करने का आरोप लगाकर शिकायत दी है। उपायुक्त ने डबवाली के नायब तहसीलदार व कालांवाली के एसडीएम को इस मामले में जांच के लिए नियुक्त किया है। अब जो भी कार्रवाई होगी वो उक्त अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद ही होगी। पोस्टमार्टम के लिए 3 चिकित्सकों का बोर्ड बैठाया गया है। इस मामले में पंजाब पुलिस के कर्मचारी हरजीवन सिंह की शिकायत पर 40 से 50 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
-कुलदीप बैनीवाल, डीएसपी (डबवाली)
किंदी पंजाब पुलिस का एनडीपीएस मामले का आरोपी था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एसआई हरजीवन सिंह के नेतृत्व में एक टीम गांव देसूजोधा पहुंची थी। आरोपित के परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में हमारे सभी पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एक पुलिसकर्मी कमलजीत को गोली लगी है। जिसकी हालत गंभीर है। उसे बठिंडा के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका ऑपरेशन होगा। इस मामले में डबवाली पुलिस कार्रवाई कर रही है। - परमजीत सिंह, इंचार्ज, (सीआइए प्रथम बठिंडा)

पुलिस कर्मचारी की पिटाई करते हुए पारिवारिक सदस्य।- फोटो : Sirsa
विज्ञापन