फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   IMA protested

बाबा रामदेव के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर, आईएमए ने मनाया काला दिवस

Wed, 02 Jun 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
IMA protested
चिकित्सकों को लेकर बाबा रामदेव की ओर से की गई टिप्पणी के विरोध में आईएमए ने काला दिवस मनाया। आईएमए चिकित्सकों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर ओपीडी की। वहीं सिविल अस्पताल में भी चिकित्सकों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर काम किया। आईएमए की प्रधान डॉ. अर्चना अग्रवाल का कहना है कि बाबा रामदेव ने एलोपैथी के खिलाफ बयान देकर डॉक्टरों का अपमान किया है।
विज्ञापन

डबवाली रोड स्थित खुराना अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. आशीष खुराना ने बताया कि कोविड के इस दौर में बाबा रामदेव ने भड़काऊ टिप्पणी की है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाबा रामदेव पर मामला दर्ज करवाने के लिए पुलिस प्रशासन को लिखित में शिकायत दी जा चुकी है और अब न्यायालय में भी याचिका दायर की है ताकि बाबा रामदेव पर मामला दर्ज हो। डॉ. खुराना ने कहा कि हमें न्यायालय से न्याय की पूरी उम्मीद है। न्यायालय में हमेशा न्याय हुआ है और बाबा रामदेव ने ऐसी टिप्पणी कर चिकित्सकों पर तंज कसा है, उसे किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईएमए मंगलवार को काला दिवस मना रही है। 3 जून को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक ओपीडी सेवाएं बाधित रखी जाएंगी जबकि इमरजेंसी मरीज पूरे दिन देखे जाएंगे। आगे जैसे भी आईएमए का ऐलान होगा, उसी के अनुसार प्रोटेस्ट जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed