फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   illigation on chairperson, nagar parishad, parshad

पार्षदों ने चेयरपर्सन पर गलियों के टेंडर में भेदभाव का लगाया आरोप

Tue, 29 Jun 2021 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
illigation on chairperson, nagar parishad, parshad
सिरसा। शहर के विभिन्न वार्डों के पार्षदों एवं पार्षद प्रतिनिधियों ने मंगलवार को नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल से उनके कार्यालय में मिलकर नप चेयरपर्सन पर विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया। साथ ही आगामी दस दिनों में हाउस की बैठक निर्धारित करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने मांग की कि 67 गलियों के टेंडर में बाकी वार्डों के पार्कों की गलियां भी शामिल की जाए। वहीं 67 गलियों के टेंडर के लिए आवदेन करने की तिथि मंगलवार शाम पांच बजे तक थी, अब बुधवार को टेंडर खोले जाएंगे। पार्षदों ने शहर के पार्कों में रखने के लिए मंगवाए गए बेंचों के भी घटिया क्वालिटी के होने के आरोप लगाए। जिस पर जिला नगर आयुक्त ने इसकी जांच करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 28 के भाजपा पार्षद प्रतिनिधि सुनील बामनियां, वार्ड नंबर 15 के पार्षद विकास जैन, वार्ड नंबर 25 के पार्षद विकास गुर्जर, वार्ड नंबर 12 के पार्षद नारायणपाल, वार्ड नंबर 3 के पार्षद सुनील बहल, वार्ड नंबर 24 के पार्षद जगजीत गिंदु, वार्ड नंबर 22 के पार्षद प्रतिनिधि हरदास रिंकू, वार्ड नंबर 9 के पार्षद सुनील सहारण एवं वार्ड नंबर 13 की पार्षद कौशल्या वर्मा ने लिखित शिकायत में कहा कि चेयरपर्सन रीना सेठी ने महज 15 दिनों के भीतर हाउस की बैठक बुलाने का आश्वासन दिया था, मगर अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। नप चेयरपर्सन द्वारा भेदभावपूर्ण तरीके से टेंडर लगाए जा रहे हैं और केवल हलोपा एवं हलोपा समर्थित पार्षदों के वार्डों में ही विकास कार्यों को तरजीह दी जा रही है। सभी पार्षदों एवं पार्षद प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि शहर में समान रूप से विकास कार्य करवाने के उद्देश्य से हाउस की बैठक आगामी दस दिनों में बुलाई जानी चाहिए क्योंकि नप में पार्षदों की अंतिम बैठक 26 फरवरी 2019 को बुलाई गई थी। उसके बाद से अब तक कभी भी हाउस की बैठक नहीं हुई जिससे शहर में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हैं। नगर आयुक्त ने ज्ञापन सौंपने वाले सभी पार्षदों व पार्षद प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि वे कार्यकारी अभियंता को बाकी वार्डों की गलियां लगाने के आदेश देंगे।
विज्ञापन

कोट्स
टेंडर बुधवार को खोले जाएंगे। जो वार्ड रह गए हैं, उनकी गलियों के लिए नए सिरे से अलग टेंडर लगाए जाएंगे।
- अजय पंघाल, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed