फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   if the shooting entry was not sent the players demonstrated in front of the vc residence

शूटिंग टीम की इंट्री नहीं भेजी तो खिलाड़ियों ने वीसी की कोठी के आगे किया प्रदर्शन

Sun, 10 Nov 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
if the shooting entry was not sent the players demonstrated in front of the vc residence
if the shooting entry was not sent the players demonstrated in front of the vc residence - फोटो : Sirsa
सीडीएलयू की शूटिंग टीम ने फरीदाबाद की मानव रचना विश्वविद्यालय में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 11 नवंबर को जाना है। लेकिन सीडीएलयू की स्पोर्ट्स कौंसिल ने खिलाड़ियों की एंट्री ही नहीं भेजी। इंट्री न भेजने के विरोध में शनिवार को खिलाड़ी करीब 11 बजे वीसी की कोठी पर पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। करीब तीन घंटे प्रदर्शन के बाद वीसी विजय कायत के ओएसडी डॉ. राजकुमार सिवाच वीसी की कोठी पर पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी एंट्री शनिवार को ही भेज दी जाएगी। तब जाकर खिलाड़ियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

फरीदाबाद में 12 से 15 नवंबर के बीच आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए सीडीएलयू की शूटिंग टीम ने हिस्सा लेना था। खिलाड़ी अमन कसवां ने बताया कि 11 नवंबर को टीम को रवाना होना था। बीते दिन शुक्रवार को जब हम स्पोर्ट्स कौंसिल में गए तो उन्होंने कहा कि डाक्यूमेंट ले आना और क्लर्क को जमा करवा देना। आप लोगों को किट मिल जाएगी। आज सुबह हमें पता चला कि हमारी एंट्री ही नहीं भेजी गई। जब स्पोर्ट्स कौंसिल के कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि चुनावों में व्यस्तता के कारण व स्टॉफ की कमी के कारण वे एंट्री भेजना भूल गए। यह एंट्री बीती 21 अक्तूबर 2019 तक भेजी जानी थी। खिलाड़ी हरप्रीत, कमल, अमनजोत, केशव, विवेक, युवराज, नवदीप और विशाल ने बताया कि वे अलग अलग कॉलेजों की ओर से सीडीएलयू की ओर से खेलते हैं। लेकिन सीडीएलयू ने एंट्री न भेजकर हमारे कैरियर से खिलवाड़ किया है। पिछले तीन सालों से हमें किट नहीं दी जा रही। पिछले साल खुद के खर्च से खेलने गए थे। फरीदाबाद में सीडीएलयू की ओर से करीब 16 खिलाड़ियों को खेलने जाना था। खिलाड़ी वीसी की कोठी के बाहर नीचे धरना लगाकर बैठे रहे। उन्हें समझाने के लिए सुरक्षा कर्मचारी भी आए। लेकिन खिलाड़ियों ने मना कर दिया।
विज्ञापन

दो बजे पहुंचे ओएसडी, तब माने खिलाड़ी
करीब दो बजे वीसी विजय कायत के ओएसडी राजकुमार सिवाच खिलाड़ियों के पास पहुंचे। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि वे स्पोर्ट्स कौंसिल को निर्देश देकर आज ही एंट्री भिजवा देंगे। उन्हें सोमवार को भेज दिया जाएगा। फरीदाबाद विश्वविद्यालय को अनुरोध के साथ एंट्री भेज दी जाएगी। ओएसडी राजकुमार सिवाच ने खिलाड़ियों को बताया कि किट अभी तैयार नहीं है। लेकिन उनकी एंट्री भिजवा दी जाएगी और 11 नवंबर को सभी खिलाड़ी खेलने के लिए जा सकते हैं। हालांकि खिलाड़ियों ने कहा कि बिना किट के प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर फ्लैग मार्च में शामिल होने से खिलाड़ी शर्मसार होते हैं। लेकिन खिलाड़ी एंट्री भेजने के आश्वासन पर मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच नवंबर को भी खो-खो और शतरंज की टीमों ने जताया था विरोध
पांच नवंबर को भी सीडीएलयू की खो-खो व शतरंज की टीमों को चंडीगढ़ व पटियाला में आयोजित खेलों में भाग लेना था। लेकिन सीडीएलयू न तो उन्हें किट व टीए, डीए उपलब्ध करवाया। ऐसे में खिलाड़ी सीडीएलयू में विरोध जताकर अपने अपने खर्च पर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गए। हालांकि सीडीएलयू में स्पोर्ट्स किट आई हुई है, मगर स्पोर्ट्स कौंसिल ने इन्हें अब तक नहीं बांटा।

खिलाड़ियों को एंट्री भिजवा दी गई है। सोमवार को खिलाड़ी रवाना होंगे। उन्हें जल्द ही स्पोर्ट्स किट बांटी जाएगी। कुछ दिनों से हम खेल किट की सूची तैयार कर रहे हैं, बीते दिनों हमने कुछ कॉलेज के प्रतिनिधियों को बुलाकर उनसे बातचीत भी है।
-राजकुमार सिवाच, ओएसडी टू वीसी, सीडीएलयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed