फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   If the petrol in the bike had run out, the accused would have committed another crime

Sirsa News: बाइक में पेट्रोल खत्म हो जाता तो एक और वारदात को अंजाम दे देता आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
If the petrol in the bike had run out, the accused would have committed another crime
 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक। 
सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को गांव कोटली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवन कुमार निवासी गांव कोटली जिला सिरसा के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे जहां भी मोटरसाइकिल नजर आता है, उसे चोरी कर लेता।
विज्ञापन


जब मोटरसाइकिल के अंदर पेट्रोल खत्म हो जाता, तो उसे वहीं पर रोककर दूसरे बाइक की तलाश शुरू कर देता। आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने सिरसा व डिंग थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की तीन अन्य वारदात को अंजाम दिया हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा चार मोटरसाइकिल बरामद कर लिए हैं। सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि 14 मई को गांव फूलकां निवासी गोगी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने अपना मोटरसाइकिल गांव में स्कूल के पास खड़ा किया था। कुछ देर बाद देखा तो बाइक गायब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत के आधार पर डिंग पुलिस थाना ने केस दर्ज कर लिया। इस मामले की जांच सीआईए को सौंपी गई। जांच के दौरान वीरवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed