फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   I want to contest Assembly elections, not Lok Sabha: Kumari Selja

लोकसभा नहीं, विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हूं : कुमारी सैलजा

Sat, 27 Jan 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 27 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
I want to contest Assembly elections, not Lok Sabha: Kumari Selja
अनाज मंडी में आयोजित रैली के दौरान कुमारी सैलजा का फूल माला पहनाकर स्वागत करते कांग्रेसी नेता।
सिरसा। अनाजमंडी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभान मेहता के संयोजन में संदेश रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि वह लोकसभा नहीं, विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम निर्णय लेने का अधिकारी हाईकमान को है। हाईकमान जो आदेश देगी, उसी के अनुरूप चुनाव लडूंगी।
विज्ञापन

शनिवार को अनाजमंडी में हुई रैली में एससी और मजदूर वर्ग को साधने का प्रयास किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री तक पर ओबीसी आरक्षण व पिछड़ा वर्ग को लेकर निशाना साधा। कुमारी सैलजा ने कहा कि सिरसा मेरा अपना घर है। यहां के लोगों का हमेशा प्यार मिलता रहा है। यहां से चुनाव लड़ी हूं या नहीं लड़ी हूं पर 20 साल से सिरसावासियों का प्यार मिल रहा है। कांग्रेस हाईकमान के सहयोग से आज इस मुकाम तक पहुंची हूं। दोनों चुनावों को लेकर हमारी तैयारियां पूरी तरह हैं।
विज्ञापन

सैलजा ने कहा कि सिरसा के लोगों से उनका पीढि़यों का रिश्ता है। दादा-पिता के जमाने से लोग उनके परिवार से जुड़े हुए हैं। जब उन्होंने सिरसा से 1988 में पहला चुनाव लड़ा तो उन्हें तो भाषण देना भी नहीं आता था। कुमारी सैलजा ने कहा कि वे आज सियासत में जिस मुकाम पर पहुंची हैं, उसकी नींव सिरसा की जनता ने ही रखी थी
विज्ञापन
विज्ञापन


रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यह सता परिवर्तन की जंग नहीं है। कोई पद की जंग नहीं है। सरकारों को लोगों का दर्द व पीड़ा समझने की जरूरत है। जब तक सरकारें पंक्ति में खड़े आखिरी गरीब की जरूरत को नहीं समझेगी तब तक विकास नहीं होगा। कांग्रेस आज देश और प्रदेश में सता परिवर्तन ओर व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है। आज हरियाणा का किसान दलित, किसान, पिछड़ा वर्ग, महिलाएं और युवा जिस उत्पीड़न का शिकार है। उसके खिलाफ न्याय की हुंकार कांग्रेस संदेश यात्रा है।

कुमारी सैलजा ने इन सीएम घोषणाओं पर कसा तंज
- वर्ष 2017 सिरसा में हॉजरी क्लस्टर बनाया जाना था। स्थिति क्या है कोई नहीं जानता।
- वर्ष 2018 सिरसा में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा थी। राष्ट्रपति के उद्घाटन के बाद भी नहीं हुआ शुरू।
- वर्ष 2015 सिरसा में एडिशनल अनाजमंडी, लकड़मंडी, डेयरी शिफ्टिंग की घोषणा थी। शुरू हो गई क्या।
- वर्ष 2015 सिरसा में मल्टी स्टोरी पार्किंग और मल्टीपर्पज मार्केट बननी थी, बन गई क्या।
- वर्ष 2015 सिरसा में दूसरा पुल बनाना था। 25 करोड़ पास हुए थे। काम शुरू हुआ क्या।
- वर्ष 2018 सिरसा में साउथ बाईपास के 10 करोड़ की घोषणा हुई थी। बाईपास बन गया क्या।
----
बॉक्स
कुछ खास
1 पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की फोटो आई नजर।
2 मंच पर दिखी भारी भीड़, सैलजा ने खुद संभाली व्यवस्था।
3 20 मिनट तक मंच पर सम्मान करने का कार्यक्रम।
4 बार बार चाय और पकोड़े की स्टॉल बंद करवाने नजर आए नेताजी।
5 कुमारी सैलजा को सीएम बनाने के लगे नारे।
6 मंच से बार बार हुई अपील, सिरसा लोकसभा से चुनाव लड़े कुमारी सैलजा।
यह रहे मौजूद
कालका के विधायक प्रदीप चौधरी, साढ़ौरा की विधायक रेणू बाला, असंध के विधायक शमशेर गोगी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर , पूर्व मंत्री अत्तर सिंह, पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी, पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया, राजनमेहता, रामभज, नवीन केडिया, संदीप नेहरा, संतोष बैनीवाल, राजेश चाडीवाल, दीपू मेहता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed