फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Htyaropion motorway jam when there ar

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हाईवे जाम

Thu, 05 Jun 2014 11:50 PM IST
sirsa
sirsa Updated Thu, 05 Jun 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 लैबोरेटरी संचालक राजकुमार के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार सुबह सैकड़ों की संख्या में उनके दोस्त और अन्य लोग बरनाला रोड बाजार बंद करके सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने बरनाला रोड स्थित लालबत्ती चौक पर जाम लगा दिया जिससे हरियाणा-पंजाब को जोड़ने वाला बरनाला स्टेट हाईवे व डबवाली बाईपास मार्ग पूरी तरह ठप हो गया। शहर जस्टिस फॉर राजकुमार व पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा। डेढ़ घंटे तक जाम लगने से चारों ओर वाहनों की कतारें लग गई।

पुलिस अधिकारियाें ने राजकुमार के हत्या के आरोप मेें उसकी मां चंपा, बडे़ भाई श्रीराम व उसकी पत्नी रानी देवी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके तीनों को हिरासत में लिया था, लेकिन मंगलवार रात को पुलिस अधिकारियों ने उन्हें छोड़ दिया। जाम लगा रहे लोगों ने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी से लेकर बड़े पुलिस अधिकारियों तक की आरोपियों से सांठगांठ हो चुकी है, इस वजह से उन्हें हिरासत में लेेने के बावजूद गिरफ्तार नहीं किया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा दस बजे मृतक राजकुमार के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बरनाला रोड बाजार को बंद कर दिया गया और सैकड़ों की संख्या में दुकानदार और उनके दोस्त सड़क पर उतर आए। जाम की सूचना मिलने पर पहले एक एएसआई मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारियों के गुस्से को देखकर उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद डीएसपी सिटी धर्मवीर मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को मनाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी लगातार पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह और डीसी अंशज सिंह को मौके पर आने की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद पुलिस प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को शांत करवाने के लिए डीएसपी मुख्यालय विजय जाखड़ भारी पुलिस बल के साथ लाल बत्ती चौक पहुंचे।

यूं चला घटनाक्रम
10:15 बजे बरनाला रोड के दुकानदारों ने बाजार बंद कर लगाया जाम
10:40 बजे हुडा चौकी के एक एएसआई मौके पर पहुंचे, लेकिन लोग नहीं माने
11:00 बजे डीएसपी सिटी धर्मवीर मौके पर पहुंचे, लोगों का गुस्सा नहीं थमा
11:15 बजे भारी पुलिसबल मौके पर बुला लिया गया, लेकिन जाम नहीं खुला
11:25 बजे डीएसपी मुख्यालय आए, लेकिन प्रदर्शनकारी डीसी और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे
11:40 बजे डीएसपी मुख्यालय विजय जाखड़ ने उनसे पांच बजे तक का समय मांगा
11:45 बजे डीएसपी मुख्यालय के आश्वासन पर माने दुकानदार


एक प्रोफेसर पर भी केस दर्ज करने की मांग
लोगों ने पुलिस को कहा कि हत्याकांड में एक प्रोफेसर की भूमिका रही है लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में सिर्फ पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह से ही बात करने पर ही वे जाम खोलेंगे। हालत अनियंत्रित होने की शंका के चलते डीएसपी ने प्रदर्शनकारियों से शाम पांच बजे तक का समय मांगा और पुलिस प्रशासन की तरफ से विश्वास दिलाया कि आरोपियों को शाम पांच बजे तक गिरफ्तार करके शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सुबह करीब 11.45 बजे जाम हटा लिया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।

मुख्यमंत्री को दिखाएंगे काले झंडे
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के आश्वासन पर जाम खोलने से पहले पुलिस अधिकारियों को साफ तौर से कहा कि अगर शाम तक राजकुमार के हत्यारोपियों की गिरफ्तार नहीं किया तो शुक्रवार को सिरसा में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आगमन पर उनको काले झंडे दिखाए जाएंगे।

मौके से गायब रहे जांच अधिकारी व एसएचओ
राजकुमार हत्याकांड की जांच कर रहे एसआई रामकुमार और शहर थाना प्रभारी मौजीराम ने लोगों के गुस्से को देखते हुए मौके पर आना मुनासिब नहीं समझा।

डीएसपी का झूठ पकड़ा गया
प्रदर्शनकारियों को किसी भी तरह से शांत करने के चक्कर में डीएसपी सिटी धर्मवीर ने कहा कि हत्यारोपी पकड़ने जा चुके हैं। यह सुनकर लोगों ने कहा डीएसपी साहब झूठ मत बोलो। अभी तो आपने कहा था जांच चल रही है।

   
यह है मामला
बरनाला रोड स्थित लैबोरेटरी संचालक और डीसी कॉलोनी निवासी राजकुमार की एक जून को उनके घर में ही हत्या हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर पर चोट लगना बताया लेकिन पुलिस ने परिजनों के बयानों पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की। मृतक के दोस्तों व ससुराल वालों को यह बात पता चली तो उन्होंने कीर्ति नगर चौकी का घेराव किया। इस पर पुलिस ने मृतक की पत्नी संतोष की शिकायत पर सास चंपा, जेठ श्रीराम व जेठानी रानी देवी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उन्हें हिरासत में ले लिया, लेकिन रात होने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

जल्द होंगे गिरफ्तार
डीएसपी मुख्यालय विजय जाखड़ ने कहा कि इस मामले में जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed