फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   HTET: 858 examinees conducted biometric tests

एचटेट : 858 परीक्षार्थियों ने करवाई बायोमेट्रिक जांच

Thu, 21 Jan 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
HTET: 858 examinees conducted biometric tests
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के 101 परीक्षार्थियों की अंतिम दिन आईआरआईएस बॉयोमेट्रिक जांच हुई। हालांकि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से देर शाम को एचटेट का रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि वेरिफिकेशन करवाने के लिए परीक्षार्थी गुरुवार को सेंटर पर पहुंचे। इस दौरान पंजाब व राजस्थान से भी परीक्षार्थी अपनी-अपनी वेरिफिकेशन करवाने के लिए आए। आईआरआईएस बॉयोमेट्रिक जांच करवाने के लिए परीक्षार्थी आरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 10 बजे पहुंचे। इस दौरान महिलाओं की संख्या ज्यादा होने पर उनकी लाइन लगवाई गई। कर्मचारियों की टीम ने एक-एक करके परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड व हस्ताक्षरों की जांच की। परीक्षार्थियों के आंखों की पुतली स्कैन की गई। एचटेट परीक्षा के लिए आरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड की ओर से सेंटर बनाया गया। चार दिन तक 858 परीक्षार्थियों ने आईआरआईएस बॉयोमेट्रिक जांच करवाई। जांच के लिए राजस्थान व पंजाब के परीक्षार्थी भी वेरिफिकेशन करवाने के लिए पहुंचे। परीक्षार्थी की कर्मचारियों द्वारा सुबह 10 बजे से 5 बजे तक वेरिफिकेशन की गई। बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों को एसएमएस भेजकर जांच करवाने के लिए मैसेज भेजे गए। परीक्षार्थियों की वेरिफिकेशन दौरान कोई भी परीक्षार्थी फर्जी नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed