फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   hotel owner arrested in rape

Sirsa News: महिलाओं को बंधक बनाकर यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 May 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 16 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
hotel owner arrested in rape
पुलिस हिरासत में आरोपी होटल संचालक प्रिंस अरोड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। महिलाओं को बंधक बनाकर उनसे दुष्कर्म और देह व्यापार कराने के मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रिंस अरोड़ा फ्रेंड्स कॉलोनी सिरसा का रहने वाला है। आरोपी को अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
14 मई को पंजाब की रहने वाली दो महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी दीपक सहारन ने शिकायत दी। इसमें पीड़ित महिलाओं ने बताया कि ऑटो मार्केट स्थित होटल ब्लू बेरी में वे पांच माह से साफ-सफाई का काम करती थीं। इस दौरान होटल संचालक प्रिंस अरोड़ा व उसकी पत्नी ने उन्हें होटल में आने वाले लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया। पीड़िताओं ने बताया कि होटल संचालक ने भी शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

होटल संचालक ने धमकी दी कि अगर इस संबंध में किसी को बताया तो बहुत बुरा होगा। पीड़ित महिलाओं ने एसपी को बताया कि होटल संचालक प्रिंस अरोड़ा के साथ एक महिला यूट्यूबर भी मिली हुई थी। उक्त महिला यूट्यूबर ने उनको पुलिस के पास न जाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं की शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसपी दीपक सहारन ने तुरंत महिला थाना पुलिस को आरोपियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में होटल संचालक, उसकी पत्नी व महिला यूट्यूबर सहित चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

शनिवार को पुलिस ने होटल संचालक प्रिंस अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। जल्द ही आरोपी महिला यूट्यूबर सहित अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed