{"_id":"607877b88ebc3ee65174632f","slug":"hostels-closed-in-the-university-sirsa-news-rtk6046215135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएलयू में हॉस्टल किए बंद, शाम तक छात्रों का घर जाना रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएलयू में हॉस्टल किए बंद, शाम तक छात्रों का घर जाना रहा जारी
विज्ञापन
सीडीएलयू में कोरोना के चार केस मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक गतिविधियां बंद कर दी है। इसी के चलते चारों हॉस्टल भी बंद कर दिए गए। वीरवार को हॉस्टल बंद होने के आदेश जारी होने के बाद विद्यार्थी अपना सामान लेकर घरों को रवाना हो गए। हॉस्टल में मेस व कैंटीन भी आगामी आदेशों तक बंद रहेगी। केवल उन्हीं विद्यार्थियों को रहने दिया जाएगा जिनकी कोई परीक्षा है या फिर कोई विशेष कारण हो। इसके लिए उन्हें अपने विभागाध्यक्ष से मंजूरी लेनी होगी। बता दें कि विश्वविद्यालय में दो प्राध्यापक व दो विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिले हैं। विश्वविद्यालय को सैनिटाइज भी किया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण के चार केस आने के बाद वीरवार को वीसी अजमेर सिंह मलिक ने विश्वविद्यालय का दौरा किया। दोनों गेटों पर खड़े सुरक्षा कर्मचारियों को कहा कि बिना किसी कारण के विश्वविद्यालय में आने वाले आउट साइडर को प्रवेश न करने दिया जाए। वे खुद भी सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें। इसके बाद वीसी अजमेर सिंह मलिक ने सीवी रमन हाउस में फैकल्टी के साथ मीटिंग भी की जिसमें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर चर्चा की गई। साथ ही ऑनलाइन कक्षा शुरू की जाए या नहीं पर भी चर्चा की गई लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया। विश्वविद्यालय में रविवार तक विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां बंद की है। विभागों में कर्मचारियों द्वारा काम किया जा रहा है। कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर विश्वविद्यालय की रविवार को मीटिंग करेगा, जिसमें कि समीक्षा की जाएगी कि विश्वविद्यालय को सोमवार से खोला जाए या नहीं।
कोरोना संक्रमण चिंता का विषय है इसलिए रविवार को समीक्षा की जाएगी कि सोमवार से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू की जाए या नहीं। -अजमेर सिंह मलिक, वीसी, सीडीएलयू सिरसा।