फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   History-sheeter Bhuria, who supplies fake notes, sent on three-day remand

Sirsa News: नकली नोट सप्लाई करने वाला हिस्ट्रीशीटर भूरिया तीन दिन के रिमांड पर भेजा

Fri, 17 Jul 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 17 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
History-sheeter Bhuria, who supplies fake notes, sent on three-day remand
सिरसा। रुपये दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने और नकली नोट सप्लाई करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर भूरा सिंह उर्फ भूरिया निवासी कंगनपुर रोड, कीर्ति नगर को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को पूछताछ से नकली नोटों के नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एसपी दीपक सहारण ने बताया कि भूरिया थाना शहर सिरसा का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ सिरसा, हिसार, जींद सहित राजस्थान में नकली नोटों की सप्लाई और धोखाधड़ी के करीब 30 प्राथमिकी दर्ज हैं। वह लोगों को पैसे दोगुने करने का लालच देकर नकली करेंसी थमा देता था और बदले में असली रकम लेकर फरार हो जाता था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पिछले वर्ष सिविल लाइन थाना पुलिस ने पैसे डबल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को 50 हजार रुपये की नकली करेंसी, पुलिस वर्दी और अन्य सामान सहित गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि राजस्थान के टिब्बी निवासी एक व्यक्ति से इसी तरह ठगी की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया था कि गिरोह को नकली करेंसी भूरिया उपलब्ध कराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि भूरिया पहले से ही नाथूसरी चोपटा थाना क्षेत्र में दर्ज एक नकली नोट मामले में जेल में बंद था। रिमांड के दौरान उससे सप्लाई चेन, गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क से जुड़े ठिकानों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed