फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Highlighted the life and contributions of Sardar Patel

Sirsa News: सरदार पटेल के जीवन व योगदान पर प्रकाश डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Highlighted the life and contributions of Sardar Patel
ऐलनाबाद। वक्ता को स्मृति चिन्ह देते हुए कॉलेज प्रबंधन। कॉलेज 
ऐलनाबाद। जनता कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक विस्तार व्याख्यान का शुक्रवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. कृष्ण लाल ग्रोवर (प्राचार्य, श्री गुरु हरि सिंह कॉलेज, जीवन नगर) ने शिरकत की।
विज्ञापन




कार्यक्रम में जनता वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान हनुमान प्रसाद अग्रवाल ने शिरकत की। कॉलेज निदेशक मेजर सूबे सिंह शर्मा ने सरदार पटेल के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता, कूटनीति और दृढ़ इच्छाशक्ति से 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर देश के भौगोलिक और राजनीतिक एकीकरण को सुनिश्चित किया।
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य डॉ. अविनाश कंबोज ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की प्रेरणा देती है। मुख्य वक्ता डॉ. कृष्ण लाल ग्रोवर ने छात्राओं को सुशासन, जनसेवा और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। एनएसएस प्रभारी ज्योति सुथार ने छात्राओं को शपथ दिलाई कि वे सदैव आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए संकल्पित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कॉलेज प्रधान ने एकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के अगले चरण में गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. दलजीत सिंह (सेवानिवृत्त प्रोफेसर, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन, सिरसा) ने भाग लिया। उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, त्याग और बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।


उन्होंने कहा कि जब मुगल सम्राट औरंगज़ेब ने हिंदुओं पर इस्लाम धर्म स्वीकारने का दबाव डाला, तब गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक सुरेन्द्र शर्मा, प्रो. के.एल. कासनिया, रणजीत डूडी सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed