फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Herds dogs killed cow

कुत्तों का आतंक बरकरार, एक और गाय को खा गए

Thu, 31 Dec 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 31 Dec 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
पिछले चार दिन में कुत्ते तीन जिंदा गायों को मारकर खा गए। जिसे लेकर लोगों में प्रशासन के प्रति गुस्सा व्याप्त है। ममेराबाई रोड पर रविवार रात्रि को लावारिस कुत्तों ने एक गाय को अपना निवाला बनाया। मंगलवार प्रात: करीब छह बजे वह दूसरी गाय को मारकर खा गए।
विज्ञापन


बुधवार प्रात: करीब चार बजे इन कुत्तों ने एक और गाय को अपना शिकार बनाया।
घटनास्थल के पास रह रहे गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वे प्रात: करीब चार बजे गाय के रंभाने एवं कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़े तो दर्जनों की संख्या में कुत्ते एक गाय को दबोचे हुए थे। मोहल्लावासियों ने एकत्रित होकर गाय को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक यह गाय अत्यधिक जख्मी होने के कारण मर चुकी थी।
विज्ञापन

इसी प्रकार रविवार व सोमवार को भी रात्रि के समय दो गायों पर इन कुत्तों ने हमला किया था जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। गाय को छुड़ाने गए गुरप्रीत व अन्य लोगों पर भी ये कुत्ते झपट पड़े, जिसके बाद बड़ी मुश्किल से ये लोग जान बचाकर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना सामाजिक संस्था गोपुत्र सेना को दी। जिस पर गोपुत्र सेना के राष्ट्रीय महासचिव अजय बाना, रामलाल, जैना सिह, धर्मवीर व सुरेश कुमार आदि मौके पर पहुंचे। गोपुत्र सेना के राष्ट्रीय महासचिव अजय बाना ने अपने साथियों सहित एसडीएम ऑफिस में ज्ञापन सौंपकर मांग की थी कि इस बेसहारा गोवंश को गोशाला भिजवाया जाए वहीं इन लावारिस खूंखार कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जाए ताकि इस निरीह गोवंश को बचाया जा सके। अजय बाना ने बताया कि एसडीएम ने आश्वासन दिया कि पालिका प्रशासन को बेसहारा गोवंश को आवारा कुत्तों से बचाने के लिए पालिका प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं लेकिन आज बुधवार को फिर इन कुत्तों ने एक और गाय को काट खाया। गोपुत्र सेना के राष्ट्रीय महासचिव अजय बाना ने कहा कि यदि वीरवार  दोपहर तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अपने साथियों सहित एकत्रित होकर शहर में घूम रही सभी बेसहारा गायों को एकत्रित कर गोशाला कमेटी की छह एकड़ कृषि भूमि के प्रांगण में छोड़कर आएंगे वहीं धरना व प्रदर्शन कर प्रशासन को चेताएंगे।


पहले दूध में जहर देकर मारा गया था कुत्तों को
वर्ष 2004 में भी पांच गायों को कुत्तों ने काट खाया था। जिस पर पालिका प्रशासन ने जहर मिले दूध से पहले ही दिन करीब 150 कुत्तों को मारा था। यह अभियान करीब तीन दिन चला था। उस समय इन नरभक्षी कुत्तों से काफी हद तक छुटकारा मिल गया था लेकिन अब 11 वर्ष बाद वही हालात बन गए है। इन कुत्तों के कारण पशु-पक्षी तो क्या आम लोगों का भी घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है लेकिन पालिका प्रशासन ने इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed