फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Helth department made prive ward to Isolation ward and also shifted the patients to gernal ward

स्वास्थ्य विभाग ने नजि वार्ड को बनाया आइसोलेशन वार्ड, मरीजों को किया शिफ्ट

Thu, 06 Feb 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Helth department made prive ward to Isolation ward and also shifted the patients to gernal ward
Helth department made prive ward to Isolation ward and also shifted the patients to gernal ward - फोटो : Sirsa
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निजी वार्ड में आने जाने वालों पर रोक लगा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने निजी वार्ड के सभी कमरों को आइसोलेट कर दिया है। सिविल अस्पताल सिरसा में आठ कमरे आइसोलेट किए गए हैं। विभाग ने निजी वार्ड को ताला लगा दिया है, वहीं एक घंटे बाद वार्ड की सफाई की जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कोराना वायरस से ग्रसित मरीज की आशंका जताते हुए, विभाग ने तैयारियां कर ली है। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निजी वार्ड के सभी कमरों को खाली करवाकर आइसोलेशन वार्ड बना दिए हैं। आईसोलेशन वार्ड के लिए पहले सिविल अस्पताल में केवल एक ही कमरा था। बीते दिन चीन से आए यात्री ने जब सिविल अस्पताल में फोन कर जानकारी दी कि वह चीन से आया है और उसे खांसी जुकाम है। जानकारी पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसी समय निजी वार्ड को खाली करवाकर उसमें आइसोलेशन वार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

केवल स्टाफ को अंदर जाने की अनुमति
सिविल अस्पताल सिरसा में निजी वार्ड को आइसोलेट करने पर टीम ने किसी भी मरीज अथवा अन्य लोगों को अंदर जाने से रोक दिया है। निजी वार्ड में आठ कमरे बने हुए है। विभाग ने निजी वार्ड के बाहर एक सुरक्षा गार्ड को बिठा दिया और निर्देश दिए कि अंदर कोई भी नहीं जाना चाहिए। आइसोलेशन वार्ड होने के कारण वार्ड में हर आधे घंटे के बाद सफाई की जा रही है। वार्ड में केवल दो नर्स ही मौजूद रहेगी। आइसोलेशन वार्ड में जो भी उपकरण रखे हैं वह पूर्ण रूप से आइसोलेट करने के बाद उसमें रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को किया सामान्य वार्ड में शिफ्ट
स्वास्थ्य विभाग ने निजी वार्ड में भर्ती मरीजों को सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। करीब सात मरीजों को विभाग ने सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया है। आइसोलेशन वार्ड में उन मरीजों को रखा जाएगा जिनमें कोरोना वायरस संबधित कुछ लक्षण होंगे।

हमने आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए निजी वार्ड को खाली करवा दिया है। निजी वार्ड में भर्ती मरीजों को सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अभी तक किसी भी मरीज को आइसोलेशन वार्ड में नहीं रखा गया है। -डॉ. विरेश भूषण, डिप्टी सिविल सर्जन, सिविल अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed