{"_id":"69c2cefafcb7568489008127","slug":"helpline-to-solve-sewrage-problem-sirsa-news-c-128-1-sir1002-155276-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पेयजल व सीवरेज संबंधी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पेयजल व सीवरेज संबंधी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क
Tue, 24 Mar 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में आम नागरिकों को पेयजल और सीवरेज से जुड़ीं समस्याओं का त्वरित समाधान करवाने के उद्देश्य से जल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। संगठन के जिला सलाहकार राकेश सोगलान ने बताया कि लोग अपनी शिकायतें अब आसानी से घर बैठे दर्ज करवा सकते हैं।
राकेश ने बताया कि किसी भी प्रकार की जल या सीवरेज से जुड़ी समस्या के लिए नागरिक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5678 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, सीवरेज व्यवस्था से संबंधित शिकायतों के लिए 01666-230455 और पेयजल आपूर्ति से जुड़ीं समस्याओं के लिए 01666-234304 नंबर निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल नंबर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। पेयजल व सीवरेज से संबंधित शिकायतों के लिए 9518092425 और 9306107528 नंबरों पर भी सीधे संपर्क किया जा सकता है।
राकेश के अनुसार, नंबरों पर शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग की ओर से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पेयजल व सीवरेज से संबंधित समस्या होने पर इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें ताकि समस्याओं का समय पर निवारण सुनिश्चित किया जा सके।