फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   heavy rain, sirsa, road, street

बारिश से शहर की गलियों और सड़कों पर भरा पानी

Thu, 18 Jul 2019 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
heavy rain, sirsa, road, street
अधिक पानी के कारण पाजमा व चप्पले उतार कर सड़क पार करता हुआ वृद्ध। - फोटो : Sirsa
शहर में 55 एमएम बारिश सेे शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया और निचले क्षेत्रों में बनी नई गलियों में पानी भर गया। इससे नगर परिषद के शहर की सफाई के दावों की पोल खुल गई है। वहीं नई बनीं गलियों में बारिश के साथ सीवरेज का पानी जमा होने पर बुधवार को क्षेत्र के लोगों ने रोष जताया। बारिश के दौरान शहर की सड़कों पर बने गड्ढे भी लोगों की परेशानी का सबब बने रहे। कई वाहन चालकों को सड़क पर बारिश का पानी भरा होने से गड्ढों का पता ही नहीं चला। इससे उन्हेें काफी परेशानी भी हुई। परशुराम चौक से लेकर सुरखाब चौक पर सुबह सड़कों पर इतना पानी जमा था कि लोगों के बाइक भी बंद हो गए। परशु राम चौक पर पानी का भराव ज्यादा होने के कारण जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने पेड़ की टहनी को काटकर उसमें लगा दिया। ताकि लोगों को पता लग सके की यहां पर मैनहॉल या फिर गड्डा है। इस कारण से कोई भी गाड़ी उस तरफ नहीं आएगी।
विज्ञापन

शहर में प्रात: एक बजे से सुबह आठ बजे तक शहर में 55 एमएम बारिश हुई। इससे शहर में सड़कों पर पानी भर गया। शहर की सड़कों पर पानी जमा होने के कारण लोगों का सड़कों पर बने गड्ढे देख पाना मुश्किल हो रहा था। दूसरी ओर बेगू रोड स्थित मोहता गार्डन की गलियों में बरसाती पानी के ठहराव के कारण मोहल्ला वासियों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की अनदेखी पर रोष जताया । स्थानीय निवासियों ने बताया कि हर बार बारिश के बाद यहीं स्थिति बन जाती है। बरसात के पानी की निकासी नहीं होती। सीवर ओवरफ्लो होकर गली में ही उफनते है। जिसके कारण गंदा पानी गली में फैल जाता है।
विज्ञापन

बारिश के कारण लुढ़का पारा--
शहर में हुई 55 एमएम बारिश के कारण पारा एकदम से लुढ़क कर नीचे आ गया। बीते तीन दिनों से शहर में बारिश हो रही है। जिस कारण से लोगों को गर्मी तथा प्रदूषण से निजात मिल रही है। शहर में बीते मंगलवार को 16 एमएम बारिश हुई। वहीं बुधवार को 55 एमएम के करीब बारिश हुई है। बीते दिन अधिक्तम पारा 31.2 डिग्री तथा न्यूनतम 23.6 डिग्री था। वहीं बुधवार को पारा गिरकर अधिकतम 28.9 डिग्री तथा न्यूनतम 22.1 डिग्री रहा। बीते तीन दिन से हो रही बारिश के कारण शाम के पांच बजे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 64 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवरेज निकासी की समस्या का समाधान न होने से लोगों में रोष
अग्रेसन कालोनी में बरसात के पानी की निकासी नहीं होने से लोगों में रोष है। निकासी की समस्या को झेल रहे अग्रसेन कालोनीवासियों ने बुधवार को एकजुट होकर फैसला लिया कि कॉलोनी निवासी आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। जिसको लेकर एक अभियान की शुरूआत की जा रही है जिसमें बहिष्कार को लेकर हरेक कॉलोनी निवासी का हस्ताक्षर लिया जाएगा। कालोनी निवासी अमित गोयल, सतपाल शर्मा व सुनील बांसल ने संयुक्त रूप से दी। इसी के साथ मौजूदा तीनों पार्षदों, विधायक व नवनिर्वाचित सांसद का भी बहिष्कार किया जाएगा। क्योंकि समय-समय पर सीवर निकासी की समस्या की जानकारी तमाम नेताओं एवं अधिकारियों को देने के बावजूद आज तक कोई समाधान नहीं हो सका। बल्कि अधिकारियों ने ठेकेदारों के साथ मिलकर आमदनी का साधन बढ़ा लिया। क्योंकि थोड़ी सी बरसात के बाद संबंधित विभाग के ठेकेदार के साथ मिलकर पानी निकासी के नाम पर मोटे बिल बनाकर अपनी जेबों को भरने का काम करते हैं, ना कि कालोनी की समस्या का स्थायी समाधान कराने का काम करते हैं। कालोनी वासियों ने अपना विरोध जताते हुए कहा कि अगर समय रहते उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सब मिलकर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। यही नहीं कालोनी में राजनीति करने वाले हर छोटे-बड़े राजनेता को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इस अवसर पर सुरेश, नरेश गुप्ता, कपिल जोशी, अश्विनी गोयल, विपिन गर्ग, वरुण सिंगला, रमेश गर्ग, संसार भूषण दिवाकर, हरीश शर्मा, शिवा नाई व अनेक कालोनीवासी उपस्थित थे।

गलियों में भी जलभराव
नगर परिषद के ठेकेदारों की मिलीभगत से इंटरलॉकिग टाइल वाली गलियों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ठेकेदारों ने गलियों का निर्माण करते हुए लेवल का ध्यान नहीं रखा गया और न ही बरसाती पानी की निकासी के लिए झरने ही बनाए गए। शहर के ई ब्लॉक में कुछ ही महीने पहले नई इंटरलाकिंग टाइल से गली का निर्माण किया गया था। पार्षद प्रतिनिधि कर्मजीत सिंह ने बताया कि लेवल सही न होने के कारण पानी घरों के आगे खड़ा होना शुरू हो गया। वहीं सी-ब्लॉक में नगर परिषद द्वारा हाल ही में इंटरलॉक टाइलें बिछाकर गली का निर्माण किया गया था, मगर यहां बरसाती पानी टाइलों के नीचे चला गया और गली धंसने लगी है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गोलू मेहता ने बताया कि बारिश से गली धंस गई।
कितनी कहां बारिश
सिरसा 55 एमएम
ओटू, 15
पंजुआना, 38
कालांवाली, 15
अबूबशहर, 25
गोलेआना, 10
नहराणा, 10
झंडा, 15

पानी में बंद पड़ा बाइक, लेकर जाता चालक।

पानी में बंद पड़ा बाइक, लेकर जाता चालक।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed