फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Health department started sero survey, sample will go for 1000 people

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया सीरो सर्वे, 1000 लोगों के लिए जाएंगे सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Health department started sero survey, sample will go for 1000 people
सिरसा। प्रदेशभर में वीरवार से सीरो सर्वे का तीसरा राउंड शुरू किया गया है। दो दिनों तक चलने वाले इस सर्वे को लेकर स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय मंत्रालय ने सैंपल लेने के लिए क्षेत्र चिन्हित किए हैं।
विज्ञापन

सैंपल लेने के लिए जिले में 25 कलस्टर बनाए गए हैं, जिनमें 15 गांव व 10 शहरी क्षेत्र शामिल हैं। 25 टीमें सीरो सर्वे के लिए लगाई गई है। पहले दिन टीमों ने 600 सैंपल लिए। सीरो सर्वे के तीसरे राउंड में छोटे बच्चों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। छह से 12 वर्ष, 12 से 18 तथा 18 से अधिक उम्र के लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इस सर्वे के तहत सिरसा, डबवाली, कालांवाली व ऐलनाबाद के शहरी क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसके अलावा 15 गांव चिन्हित किए गए हैं, जिनमें ढाणी मिठनपुरा, मिठनपुरा, ढाणी मौजू की, केसुपुरा, मल्लेकां, चत्तरगढ़पट्टी, सुखचैन, बप्पां, चाडीवाल, गदली, नाथूसरी कलां, गदली, निर्वाण, ढाणी सतनाम सिंह, फतेहपुर नियामत खां, जंडवाला बिश्नोई को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जिले में सीरो सर्वे का तीसरा राउंड शुरू हो गया है। जिलेभर में 25 कलस्टर बनाकर एक हजार लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। वीरवार को 600 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय कुमार, जिला महामारी विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed