फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Health, Dengue, Dabwali, Dengue journey in train

ट्रेन में सफर कर डबवाली पहुंचा डेंगू

Fri, 02 Sep 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 02 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Health, Dengue, Dabwali, Dengue journey in train
mosquito - फोटो : demo

डेंगू बुखार दिल्ली से ट्रेन में सफर कर डबवाली जा पहुंचा। दरअसल हुआ यूं कि कोर्ट कांप्लेक्स में रह रहे मां-बेटे को डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। विभाग का कहना है कि पीड़ित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वहां से डबवाली तक ट्रेन में आते-आते उन्हें मार्ग में डेंगू मच्छर ने काटा है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश निवासी अर्चना (33) अपने आठ वर्षीय बेटे मोहित के साथ डबवाली स्थित कोर्ट कांप्लेक्स में रह रहे अपने भाई सागर शर्मा के घर पहुंची थी। 23 अगस्त को दोनों को तेज बुखार हुआ। उपचार के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सक की सलाह पर दोनों ने एक निजी लैब से डेंगू टेस्ट करवाया।
विज्ञापन


रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर 28 अगस्त को सागर शर्मा ने इसकी जानकारी सिविल अस्पताल में दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपरोक्त दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए सिरसा स्थित प्रयोगशाला में भेजा। 48 घंटों बाद 31 अगस्त को रिपोर्ट आई कि दोनों डेंगू पॉजिटिव हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मां-बेटा को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी। परिवार के अन्य सदस्यों को डेंगू से बचाने के लिए दोनों को मच्छरदानी में सोने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार और कॉलोनी में कराई सैंपलिंग
इसके बाद विभाग ने परिवार तथा कॉलोनी में रह रहे अन्य परिवारों के सैंपल लेकर जांच करवाई, अन्य कोई भी डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग ने हिस्ट्री जुटाई। विभाग के अनुसार मां-बेटे ट्रेन के जरिए एनसीआर से होते हुए वे डबवाली पहुंचे थे। ट्रेन के जरिए एनसीआर को क्रॉस करने में ढाई से तीन घंटे लगते हैं। ऐसे में ट्रेन में ही मच्छर के काटने से दोनों को डेंगू हुआ। सागर शर्मा ने बताया कि वह अपनी बहन तथा भानजे को लेने के लिए गया था। ट्रेन में काफी मच्छर थे।


डेंगू पॉजीटिव मिले दोनों केस बाहर के हैं। ट्रेन में सफर करते हुए उनको मच्छर से काटा है। दोनों डबवाली में रह रहे हैं। कॉलोनी का सर्वे करवाया गया था, किसी अन्य को डेंगू नहीं है। शहर में फोगिंग करवाने के लिए नगर परिषद को लिखा गया है।
-एमके भादू, एसएमओ, डबवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed