{"_id":"6904fafc734f5b142b08ccb7","slug":"haryana-seeds-development-corporation-opened-a-sales-center-in-goriwala-sirsa-news-c-128-1-slko1008-146875-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गोरीवाला में हरियाणा बीज विकास निगम ने खोला बिक्री केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गोरीवाला में हरियाणा बीज विकास निगम ने खोला बिक्री केंद्र
विज्ञापन
डबवाली। हरियाणा बीज विकास निगम की ओर से किसानों को कम दाम में गुणवत्तापरक बीज उपलब्ध करवाने के लिए गांव गोरीवाला में ऐलनाबाद रोड पर नया सरकारी बिक्री केंद्र खोला गया है। इसका शुभारंभ शुक्रवार को भाजपा नेता बलदेव सिंह मांगेआना ने किया। मुख्यातिथि बलदेव सिंह मांगेआना ने कहा कि हरियाणा बीज विकास निगम की ओर से लगातार किसान हित में कदम उठाए जा रहे हैं।
सेल्स सेंटर में अच्छी क्वालिटी के बीज किसानों को कम रेट पर उपलब्ध होंगे। जिससे उनके खेतों में पैदावार बढ़ेगी। उन्होंने किसानों को बीज विकास निगम के सेल्स सेंटरों से अच्छे बीज खरीदने का आह्वान किया।हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देवकुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आमदन बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं और किसानों को कम खर्च पर अच्छे बीज मुहैया करवाना भी उनका एक अहम कदम है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर गांवों में सेल्स सेंटर खोल कर उनके घर के नजदीक ही अच्छे बीज उपलब्ध करवाने का प्रयास निगम द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेल्स सेंटर खुलने से उन्हें अच्छे बीज लेने के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा। जो भी किसान अच्छा बीज लेना चाहे वह इस सेंटर पर आकर ले सकते हैं व हरियाणा बीज विकास निगम के साथ जुडक़र अन्य लाभ भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गोरीवाला के अलावा जिला सिरसा के अन्य गांवों में भी सरकारी सेल्स सेंटर खोलने की हरियाणा बीज विकास निगम की योजना है। इसे जल्द अमली जामा पहनाया जाएगा ताकि किसानों को कम रेट पर अच्छी क्वालिटी के बीज उपलब्ध हो सके। चेयरमैन सतीश जग्गा ने कहा कि हरियाणा बीज विकास निगम निरंतर किसान हित में कार्य कर रहा है।
सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को गुणवत्ता परक बीज सहजता से उपलब्ध हो। उन्होंने किसानों को विश्वास दिलाया कि उन्हें बीज की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। इस मौके पर मैनेजर मलकीत सिंह, मंडल अध्यक्ष जसवंत जाखड़, पार्षद विकास शर्मा, जगदीश माहर, कृष्ण जंडवाला, एडवोकेट धीरज महारुद्रा, रवि सुथार आदि लोग मौजूद रहे।