फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana Politics Arjun Chautala took a dig at his cousin, called Digvijay Chautala the Rakhi Sawant of Haryana

Haryana Politics: अर्जुन चौटाला ने अपने चचेरे भाई पर कसा तंज, दिग्विजय चौटाला को बताया हरियाणा की राखी सावंत

Tue, 26 Aug 2025 09:28 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 26 Aug 2025 09:28 AM IST
सार

विधायक अर्जुन चौटाला ने रानियां में युवाओं की नशे से मौत पर कहा था कि प्रशासन को सब पता है कि नशा तस्कर कौन है। नशा कहां से आता है और कितना आता है।

विज्ञापन
Haryana Politics Arjun Chautala took a dig at his cousin, called Digvijay Chautala the Rakhi Sawant of Haryana
अर्जुन चौटाला - फोटो : हरियाणा विधानसभा

विस्तार

रोहतक में 25 सितंबर को होने वाली पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती के लिए रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला गांव-गांव जाकर निमंत्रण दे रहे हैं। इसी क्रम में वह रविवार को गांव मंगालिया पहुंचे थे। वहां उनसे सवाल किया गया कि दिग्विजय चौटाला कहते हैं कि आप उनका फोन नहीं उठाते हैं तो अर्जुन चौटाला ने कटाक्ष करते हुए कहा कि दिग्विजय हरियाणा की राखी सावंत है, वह कुछ भी कह सकता है।

विज्ञापन


मैं हलके के लोगों के कार्य के लिए हर समय तैयार रहता हूं। उसका फोन तो मैं उठाऊंगा नहीं, चाहे वह 40 बार फोन कर ले। बाकी किसी भी व्यक्ति को कोई काम हो तो कोई मनाही नहीं है। वह क्या कहता है, इस बात से मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ता। विधायक का यह बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


सिरसा एसपी पर बोला था तीखा हमला
विधायक अर्जुन चौटाला ने रानियां में युवाओं की नशे से मौत पर कहा था कि प्रशासन को सब पता है कि नशा तस्कर कौन है। नशा कहां से आता है और कितना आता है। परंतु यह प्रशासन की नाकामी के साथ साथ प्रशासन की शह है कि नशा तस्कर खुलेआम गांव-गांव जा कर नशा बेच रहा है और लोग मर रहे हैं। एसपी ऐसे अपराधियों को पकड़ने के बजाय गाड़ियों के चालान काटने में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed