फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana: Dhaval Kanda will be HLP candidate from Raniya seat, BJP leader Gobind Kanda announced

Haryana: रानियां सीट से धवल कांडा होंगे हलोपा के उम्मीदवार, भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने की घोषणा

Wed, 14 Aug 2024 08:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 14 Aug 2024 08:33 PM IST
सार

रानियां विधानसभा क्षेत्र के हलोपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने धवल कांडा के नाम की घोषणा की है।

विज्ञापन
Haryana: Dhaval Kanda will be HLP candidate from Raniya seat, BJP leader Gobind Kanda announced
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता गोबिंद कांडा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सिरसा में सरगर्मियां तेज हो गई है। बुधवार को हरियाणा लोकहित पार्टी ने बैठक कर रानियां विधानसभा सीट से धवल कांडा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। धवल कांडा के पिता भाजपा नेता गोबिंद कांडा है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और हलोपा के बीच गठबंधन हो चुका है। इसके घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पिछले दिनों सिरसा दौरे के दौरान कर चुके हैं। ऐसे में हलोपा की ओर से रानियां सीट से उम्मीदवार उतरना चौंकाने वाला है। इस सीट से भाजपा की तरफ से मंत्री रणजीत सिंह दावे जता रहे हैं। वे इस सीट पर निर्दलीय विधायक भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


बुधवार को रानियां रोड स्थित श्री बाबा तारा कुटिया परिसर में स्थित एमडीएलआर कार्यालय में रानियां विधानसभा क्षेत्र के हलोपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक को भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने संबोधित किया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि रानियां से हरियाणा लोकहित पार्टी के टिकट पर धवल कांडा चुनाव लड़ेंगे। विधायक गोपाल कांडा 18 अगस्त को रानियां अनाजमंडी में हलोपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और विशाल सभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पार्टी जहां से टिकट देगी, वहां से लड़ूंगा चुनाव : कांडा
गोबिंद कांडा ने कहा वे भाजपा में हैं। ऐलनाबाद उप चुनाव में जनता ने इतना प्यार दिया कि उस चुनाव के चर्चे पूरे देश हुए। भाजपा जहां से भी उन्हें टिकट देगी वे तैयार है। पार्टी उन्हें ऐलनाबाद, रानियां या फतेहाबाद से चुनाव मैदान में उतार सकती है। उन्होंने कहा कि रानियां से हलोपा के टिकट पर इस बार धवल कांडा चुनाव लडेंगे।

मैं मंत्री नहीं, पर जनता से किया एक-एक वादा पूरा किया
गोबिंद कांडा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी कांडा परिवार के सदस्य हैं। सिरसा और रानियां की जनता को पता है कि उनके एक वोट से उन्हें दो विधायक मिलेंगे। सिरसा के विधायक गोपाल कांंडा एक मात्र ऐसे विधायक है, जिनका कार्यालय 24 घंटे खुला रहता है। उन्होंने कहा कि हमें जनता की सेवा करनी है कोई राजनीति नहीं करनी। हलोपा-एनडीए का घटक दल है, सरकार को समर्थन दिया हुआ है। चाहे वे मंत्री न हो पर उन्होंने जनता से किया गया एक-एक वादा पूरा किया है।


चौधरी रणजीत सिंह भी सीट को लेकर जता रहे दावा
बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह रानियां से विधायक रहे। सांसद का चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने विधायक पद इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से यहां कुर्सी अभी खाली है। हिसार से सांसद चुनाव हारने के बाद बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने रानियां में पुन: पेठ बनानी शुरू कर दी है। वे कई बार भाजपा की सीट से रानियां से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। इसके साथ ही वे रूठो को मनाने में वह जुटे हुए हैं। दूसरे ओर कांग्रेस भी उनके गढ़ में सेंधमारी करने की तैयार में है। हरियाणा कांग्रेस ओबीसी सेल के पूर्व चेयरमैन विशाल वर्मा, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा के पुत्र एडवोकेट संदीप नेहरा कांग्रेस से सीट की दावेदारी जता रहे हैं। वहीं हलोपा की ओर से रानियां से धवल कांडा के चुनाव लड़ने के साथ साथ स्वयं को भाजपा से रानियां उम्मीदवार के तौर पर सांकेतिक रूप से प्रस्तुत किया है। सही मायनों में देखा जाए तो सबसे ज्यादा हॉट सीट इस बार चुनावों में रानियां रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed