फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   harvinder selected for masters indian hocky team

Sirsa News: मास्टर्स वर्ल्ड कप भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगे हरविंदर सिंह

Sun, 05 Jul 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 05 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
harvinder selected for masters indian hocky team
हॉकी कोच के साथ मास्टर हरविंदर सिंह।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। जिले के गांव संत नगर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मास्टर हरविंदर सिंह का भारतीय मास्टर्स हॉकी टीम में चयन हुआ है। कोच बलजीत सिंह ने बताया कि हॉकी खिलाड़ी हरविंदर सिंह नीदरलैंड के रॉटरडैम में 22 जुलाई से एक अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली विश्व स्तरीय मास्टर्स वर्ल्ड कप-2026 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया के विभिन्न देशों की अनुभवी हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी। कोच गुरमुख सिंह ने बताया कि मास्टर हरविंदर सिंह के चयन से क्षेत्र के खेल प्रेमियों और हॉकी खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। भारतीय टीम में जगह बनाना उनकी वर्षों की मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम माना जा रहा है। अब उनसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

विश्व कप की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय मास्टर्स हॉकी टीम का राष्ट्रीय कोचिंग कैंप 13 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक हरियाणा के सोनीपत स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीकी कौशल और टीम संयोजन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि प्रतियोगिता में भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन कर सके। कोचिंग कैंप के समापन के बाद भारतीय टीम नीदरलैंड के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed