फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Had to wait for two days to bury the body

Sirsa News: शव दफनाने के लिए दो दिन करना पड़ा इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Had to wait for two days to bury the body
रानिया में अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद पुलिस व ग्रामीण
रानियां। शहर के वार्ड 7 निवासी ईसाई समुदाय की एक 95 वर्षीय महिला की दो दिन पूर्व मौत हो गई। मृतक महिला के शव के दफनाने के लिए श्मशान घाट में जगह न मिलने पर विवाद उत्पन्न हो गया। गोशाला की जगह पर ईसाई समुदाय की मृतक महिला को स्थान न दिए जाने के कारण पेच उलझा रहा।
विज्ञापन


नाथ समुदाय के लोगों ने ईसाई समुदाय के लोगों के साथ मिलकर नगर पालिका प्रशासन से श्मशान भूमि में जगह दिलाने के लिए अड़े रहे। नाथ समुदाय के पार्षद प्रतिनिधि महावीर नाथ ने पिछले लंबे समय से श्मशान भूमि में जगह दिलाने को लेकर नगर पालिका प्रशासन के समक्ष आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका हाउस की बैठक में प्रस्ताव पास किए जाने के बाद भी जगह उपलब्ध नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन


ईसाई व नाथ समुदाय के लोगों ने इकट्ठे होकर नगर पालिका प्रशासन से बातचीत की। इसके बाद नगर पालिका हाउस की बैठक बुलाई गई। इसमें नाथ समुदाय, ईसाई धर्म के लोग, गोशाला कमेटी सदस्य, नगर पार्षद, स्वर्ग धाम कमेटी के सदस्य, रानियां पुलिस, सामाजिक संस्थाएं और शहर के मौजिज व्यक्ति मौजूद रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी ने श्मशानघाट में नाथ व अन्य समुदाय के लोगों को शव को दफनाने के लिए साढ़े तीन कनाल जगह देने का फैसला लिया गया। इसके बाद दो दिन पूर्व से चला आ रहा मामला शांत हुआ और शव को दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन







----------नाथ व अन्य कई समुदाय के लोग अपने मृतकों के शव को दफनाने हैं। इसके लिए नगर पालिका की ओर से स्वर्गधाम रानियां में 6 कैनाल जगह दी गई थी, जो भर चुकी है। समुदाय की इस समस्या के लिए वर्ष 2022 से नगर पालिका की बैठक में कई बार आवाज उठाई, लेकिन अड़चनों के चलते बात सारे नही चढ़ी। - महावीर नाथ, पार्षद, रानियां।



--------------------मंगलवार को नगर पालिका हाऊस की बैठक बुलाई गई। इसमें शव को दफनाने वाले समुदाय को श्मशान घाट में साढे तीन कनाल जगह और दी गई है। यह फैसला नगर पालिका प्रशासन, स्वर्गधाम कमेटी, गोशाला कमेटी, नाथ समुदाय और पुलिस प्रशासन के बीच में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। - मनोज सचदेवा, चेयरमैन, नगर पालिका, रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article