फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   habuana. surpunch, pratinidhi, hanged

हैबूआना के सरपंच प्रतिनिधि ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 18 Jan 2017 12:51 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा Updated Wed, 18 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
habuana. surpunch, pratinidhi, hanged
तीन दिन बैंक का चक्कर काटने के बाद नहीं बदली किसान की नोट, लगाई फांसी - फोटो : social media
उपमंडल के गांव हैबूआना के सरपंच प्रतिनिधि ने संतान न होने पर मानसिक परेशानी के चलते सोमवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

   पुलिस को दिए बयान में मृतक भूपेंद्र सिंह के पिता सोहन सिंह ने बताया कि उसकी पुत्रवधू पिंकी रानी अपने मायके कालांवाली गई हुई थी। उनका बेटा भूपेंद्र सिंह का विवाह करीब छह वर्ष पूर्व पिंकी के साथ हुआ था। औलाद न होने के चलते भूपेंद्र सिंह पिछले कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। वह सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे घर आया और खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। कमरे में उसने टीवी देखा। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे जब वह चाय देने के लिए उसके कमरे में गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया तो काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला। जब उन्होंने खिडक़ी में से कमरे के अंदर झांककर देखा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। भूपेंद्र सिंह चुनरी का फंदा लगाकर पंखे की हुक से लटका हुआ था और टीवी चल रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने उसी समय शोर मचाया और तुरंत अपने छोटे बेटे बलविंदर को आवाज लगाई। शोर सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए और पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मामले में कार्रवाई कर रहे थाना सदर के एएसआई राजा राम ने बताया कि पुलिस ने मृतक भूपेंद्र सिंह के पिता सोहन सिंह के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक भूपेंद्र सिंह की एक छोटी बहन और एक भाई बलविंद्र सिंह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed