फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   gurunanak dev

अनाजमंडी में ड्रोन से रखी जाएगी नजर, सुरक्षा के लिए लगाए 51 नाके

Sat, 03 Aug 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
gurunanak dev
रात को जगमग पंडाल। - फोटो : Sirsa
गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर रविवार को होने वाले समागम को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएम मनोहर लाल मुख्य अतिथि के तौर पर इस समागम में शामिल हो रहे हैं। शहर में आने वाले लाखों श्रद्धालुुओं के लिए लंगर की व्यवस्था गुरुद्वारा चिल्ला साहिब द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब द्वारा करीब एक लाख श्रद्घालुुओं के लिए लंगर लगाया जा रहा है। इसके लिए करीब दो हजार से अधिक सेवादारों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर समारोह स्थल व सिरसा प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। ड्रोन से पूरी अनाज मंडी की निगरानी की जाएगी। इसके अतिरिक्त आयोजन स्थल पर घुड़सवार पुलिस भी गश्त करेगी। सुरक्षा के लिए शहर में आने जाने वाले मार्गों पर करीब 51 नाके लगाए गए हैं। हर नाके पर पांच से सात पुलिस कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। 13 पीसीआर और 17 राइडर सुरक्षा व्यवस्था में नियुक्त किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंडी में दुकानों के ऊपर सुरक्षा कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर कीर्तन के दौरान भी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
उपायुक्त अशोक गर्ग ने कहा कि 4 अगस्त रविवार को समारोह का शुभारंभ प्रात: 7 बजे चिल्ला साहिब गुरुद्वारा से नगर कीर्तन से होगा। नगर कीर्तन सुभाष चौक होते हुए समारोह स्थल तक पहुंचेगी। कीर्तन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चौकस बनाया जाए और यात्रा के दौरान चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि तीनों लंगर हॉल व जोड़ा घरों पर अधिक भीड़ रहती है, इसलिए इन जगहों पर ज्यादा पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सुरक्षा के दौरान पुलिस कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि कोई श्रद्धालु या अधिकारी समारोह स्थल में बीड़ी सिगरेट लेकर न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

1700 पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा
एसपी अरुण सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन आयोजन की सुरक्षा की जिम्मेवारी उप पुलिस अधीक्षक आर्यन चौधरी की रहेगी। सुरक्षा की जिम्मेवारी 1700 पुलिस कर्मियों पर रहेगी। इनके नेतृत्व में 110 महिला व पुरुष कर्मचारी सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगी। हवाई अड्डे पर पर उप पुलिस अधीक्षक रोहताश कुमार की जिम्मेवारी रहेगी। इसी प्रकार वीवीआईपी रूट के लिए उप पुलिस अधीक्षक दलजीत सिंह को लगाया गया है। रानियां, ऐलनाबाद व राजस्थान चौपटा रूट पर डीएसपी रविंद्र सांगवान सुरक्षा की जिम्मेवारी संभालेंगे। मानसा बरनाला रोड वा हिसार, फतेहाबाद रूट पर डीएसपी किशोरी लाल, पार्किंग व्यवस्था के लिए एसीपी ट्रैफिक गुरुग्राम राजेंद्र दलाल, नाकों पर सुरक्षा व्यवस्था डीएसपी नरेंद्र कुमार, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पर डीएसपी रविंद्र शर्मा, कीर्तन दरबार स्थल अनाजमंडी पर डीएसपी दलबीर सिंह, आयोजन सस्थल पर अंदर व चारों और डीएसपी अजयपाल व पुष्पा खत्री सुरक्षा प्रबंधों की जिम्मेवारी संभालेंगे। सत्संग पंडाल व लंगर में डीएसपी जगदीश चंद्र, डीएफडी ड्यूटी पर डीएसपी गुरमेल सिंह, लंगर हालो, किचन, प्रदर्शनी व स्टाल पर डीएसपी ंसुभाष चंद्र व सुशीला देवी, पंडाल व लंगर के चारों तरफ भवनों की छतों पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु डीएसपी सतेंद्र सिंह, वीवीआईपी व वीआईपी लॉज विश्राम गृह पर डीएसपी सतीश गौतम की ड्यूटियां रहेगी। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को कहा कि जिस प्वाइंट पर आपकी ड्यूटी लगी होगी। वहां से निकलने वाले श्रद्धालुओं से प्रेम से बात करे व आपसे जो भी बात पूछे उसे ध्यान से सुन कर फिर उनकी बात का जवाब दें। जिस टीम की ड्यूटी पंडाल में लगी है, वह धर्म की गरिमा बनाए रखें, सिर पर कपड़ा रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed