फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Gurnam's post mortem, villagers called a meeting against drug addiction

Sirsa News: गुरनाम का पोस्टमार्टम, ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ बुलाई बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Gurnam's post mortem, villagers called a meeting against drug addiction
ओढां। गांव नुहियांवाली में बीते सोमवार को नशे की ओवरडोज से गोपीराम की हुई मौत मामले में मृतक के शव का घटना के दूसरे दिन मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। इसके बाद देर सायं मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

वहीं इस मामले में पुलिस ने दर्ज मुकदमे में मृतक के दोस्त आरोपी कुलवंत सिंह उर्फ कलिया निवासी गांव नुहियांवाली को गिरफ्तार कर लिया। गांव में हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों ने नशे पर चिंता व्यक्त करते हुए बुधवार को पूरे गांव की बैठक बुलाई है। इस बैठक में ग्रामीणों की ओर से नशे के खिलाफ एकजुट हो कर कमेटी का गठन किया जाएगा एवं नशे को रोकने के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम सरपंच प्रतिनिधि आत्माराम ने बताया कि नशा रोकने व नशा पीड़ित युवकों का इलाज करवाने के लिए पंचायत ग्रामीणों के साथ है। पुलिस की ओर से आरोपी से पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि आखिर वह किस व्यक्ति से नशीली गोलियां व सिरिंज लेकर आया था। पुलिस उस आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओढां थाना प्रभारी ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सुमन के बयान पर आरोपी कुलवंत सिंह उर्फ कलिया के खिलाफ उसके पति को नशे की ओवरडोज देने के आरोप में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी कुलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed