फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Grant of 9.83 crores to 137 Gaushalas

Sirsa News: 137 गोशालाओं को 9.83 करोड़ का अनुदान

Sun, 24 Aug 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 24 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Grant of 9.83 crores to 137 Gaushalas
सिरसा में गोशाला संचालकों को चेक​ प्रदान करते सीएम नायब सिंह सैनी। स्रोत : सूचना विभाग
सिरसा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार शाम शहर की श्री गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में जिला की 137 गोशालाओं को 9 करोड़ 83 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि के चेक प्रदान किए।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि इसी तरह से पूरे प्रदेश की 605 गोशालाओं के लिए कुल 88 करोड़ 50 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि जारी की जा रही है। उन्होंनेने 21 लाख रुपये व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने 11-11 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार पंजीकृत गोशालाओं को पिछले साढ़े दस वर्षों में चारे के लिए 270 करोड़ रुपये का अनुदान दे चुकी है। आज की राशि को मिलाकर अब तक 358 करोड़ 50 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि दी जा चुकी है। हमारे देश में गाय आदिकाल से ही पूजनीय रही है। पौराणिक कथाओं के अनुसार गाय में सभी देवी-देवता निवास करते हैं। गाय को आध्यात्मिक और दिव्य गुणों की स्वामिनी भी कहा गया है। देवताओं और असुरों के बीच हुए समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों में से एक कामधेनु गाय थी। नई गोशालाओं को जमीन की रजिस्ट्री पर कोई भी स्टांप ड्यूटी नहीं देनी पड़ती।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गोशालाओं के विकास, गोवंश संरक्षण और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अब नई गोशालाओं को जमीन की रजिस्ट्री पर कोई भी स्टाम्प ड्यूटी नहीं देनी पड़ती। गोशालाओं में गोवंश के स्वास्थ्य की जांच के लिए पशु चिकित्सा की उपलब्धता को सुनिश्चित किया है। तीन हजार से अधिक गोवंश वाली गौशालाओं में सप्ताह में एक दिन पशुचिकित्सक ड्यूटी करेगा। तीन हजार से कम गायों वाली गोशालाओं में सप्ताह में एक दिन वीएलडीए ड्यूटी करेगा। साथ ही मोबाइल पशु चिकित्सालय की सेवाएं भी गौशालाओं के लिए उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन












चार नए गो अभ्यारण भी बनाए जा रहे हैं


उन्होंने कहा कि प्रदेश को बेसहारा गोवंश से मुक्त कराने के लिए तीन गौ अभ्यारण्य, गांव नैन, जिला पानीपत और गांव ढंढूर, जिला हिसार व पंचकूला में बनाए गए हैं। इसके अलावा चार नए गो अभ्यारण भी बनाए जा रहे हैं। इनमें शेड, पानी, चारे की व्यवस्था की गई है। इनके लिए 8 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है, इनमें लगभग 8 हजार बेसहारा गोवंशों को आश्रय दिया जा सकता है। इसके अलावा प्रदेश सरकार गौशालाओं में आश्रित गौवंश की नस्ल सुधार पर विशेष ध्यान दे रही है।







हर घर में गाय अवश्य पालें : मंत्री राणा



इस समारोह में कृषि तथा किसान कल्याण एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति से जुड़ी है। गाय को ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व है। देसी गाय का दूध अमृत समान है। पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है। इसी को ध्यान में रख प्रदेश सरकार पशुपालकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि हर घर में गाय अवश्य पालें।







जिले की गोशालाओं में हैं 53 हजार 704 गोवंश



सिरसा जिले में कुल 137 गोशालाएं हैं। इनमें 53 हजार 704 गोवंश का पालन पोषण हो रहा है। डबवाली विधानसभा (विस) क्षेत्र में 27 गोशालाएं हैं। इन गोशालाओं को चारा अनुदान राशि के तहत दो करोड़ 32 लाख 14 हजार 150 रुपये की राशि दी गई है। ऐलनाबाद विस क्षेत्र की 38 गोशालाओं को दो करोड़ 79 लाख तीन हजार 600 रुपये, कालांवाली विस क्षेत्र की 15 गोशालाओं को 71 लाख 82 हजार 450 रुपये, रानियां विस क्षेत्र की 37 गोशालाओं को दाे करोड़ 95 लाख 7 हजार 850 रुपये व सिरसा विस क्षेत्र की 21 गोशालाओं को एक करोड़ 90 लाख 67 हजार 400 रुपये की चारा अनुदान राशि दी गई है।












ये रहे कार्यक्रम में उपस्थित



इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, राज्य सभा सांसद सुभाष बराला, पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, हरियाणा गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग आदि सहित अनेक गोसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed