{"_id":"62094e2c07e6cf1f4324be3e","slug":"grain-wood-vegetable-and-fodder-market-will-be-made-in-56-acres-5-kanal-2-marle-work-will-start-soon-sirsa-news-hsr6242207191","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 एकड़ 5 कनाल 2 मरले में बनेगी अनाज, लक्कड़, सब्जी व चारा मंडी, जल्द काम होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 एकड़ 5 कनाल 2 मरले में बनेगी अनाज, लक्कड़, सब्जी व चारा मंडी, जल्द काम होगा शुरू
विज्ञापन
मंडी में पड़ा अनाज
- फोटो : Sirsa
सिरसा। मंडियों को शहर के बाहर शिफ्ट करने के लिए कार्य जोरों पर चल रहा है। 56 एकड़ 5 कनाल और दो मरले जगह की कुल 10 रजिस्ट्री मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से करवाई जानी है। जिनमें से सात का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं अब मार्केट कमेटी की ओर से चयन की गई जगह का नक्शा तैयार करवाया जाएगा। जिसमें अलग-अलग मंडियों के लिए अलग-अलग जगह का चयन किया जाएगा। किस क्षेत्र में से किस मंडी को कितनी जगह दी जानी है और किस क्षेत्र में कौन सी मंडी बनाई जानी है। इसका चयन किया जाएगा।
मार्केटिंग बोर्ड की ओर से कुल 10 रजिस्ट्री करवाई जानी है। इसमें से सात मार्केट कमेटी के नाम पर करवाई जा चुकी है जबकि शेष बचीं तीन रजिस्ट्री में जमीन मालिकों की ओर से लोन लिया गया था। इसकी एनओसी न मिलने के कारण रजिस्ट्री का कार्य अधर में लटक गया। जिसके बाद मार्केट कमेटी की ओर से जमीन मालिकों को जल्द लोन अदा कर रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी करवाने के निर्देश भी दिए हैं। हालांकि दो से तीन दिनों के अंदर चयन की गई पूरी जमीन मार्केट कमेटी के नाम पर होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसके बाद बोर्ड की ओर से नक्शे के अनुसार इस पर निर्माण कार्य करवाना शुरू करवाया जाएगा।
रजिस्ट्री के बाद मार्केटिंग बोर्ड की होगी बैठक, बांटी जाएगी जगह
रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी होने के बाद मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से बैठक की जाएगी। मंडियों के निर्माण से पहले हर प्रकार की व्यवस्था को देखते हुए आर्किटेक्ट से नक्शा तैयार करवाया जाएगा। मंडियों में अधिकतर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक होती है। जिसके लिए अलग अलग रोड और अनाज रखने के लिए शेड, पक्की जगह व दुकानों के निर्माण को लेकर जगह, सीवरेज, पानी और हर प्रकार की व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी। ताकि लंबे समय तक मंडी में किसी भी तरह की परेशानी न आ सके।
विज्ञापन
जमीन खरीदने और रजिस्ट्री करवाने के लिए आया 40 करोड़ का बजट
मार्केटिंग बोर्ड की ओर से बाईपास रोड के साथ लगी मीरपुर और झोपड़ा गांव की जमीन का चयन किया गया है। जमीन बाईपास रोड के बिलकुल साथ होने के कारण यहां पर आवाजाही भी आसान होगी। ऐसे में शहर में जाम की स्थिति और मंडियों में होने वाली भीड़ से भी लोगों को राहत मिलेगी। मंडी में पहुंचने वाले किसानों और अन्य लोडिड वाहनों को बाईपास से ही गुजारा जाएगा। जिससे शहर में पहुंचने वाले भारी वाहनों से निजात मिल सकेंगी।
56 एकड़ पांच कनाल और दो मरले में बनाई जानी है मंडियां
मार्केटिंग बोर्ड की ओर से अतिरिक्त अनाज मंडी, सब्जी मंडी, लक्कड़ मंडी और चारा मंडी को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाना है। मंडियों को शिफ्ट करने झोपड़ा और मीरपुर गांव की 56 एकड़ 5 कनाल और दो मरले जगह का चयन किया गया। शहर के अलग-अलग स्थानों पर बनी सभी मंडियों के एक जगह पर ही होने से लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा। शहर की अनाज मंडी में सीजन के दिनों में जाम की स्थिति बनती थी। जिसके कारण वाहन चालकों को एक जगह से दूसरी जगह पर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन मंडियों के शिफ्ट होने के बाद जाम की स्थिति का समाधान हो पाएगा
मंडी शिफ्टिंग के लिए चयन की गई जगह की कुल 10 रजिस्ट्री करवाई जानी हैं। इनमें से सात मार्केट कमेटी की नाम पर हो चुकी हैं। शेष रही तीन रजिस्ट्री भी जल्द ही कमेटी के नाम होंगी। जिसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। किसानों द्वारा फसल उठाने के बाद उसे खाली करवा लिया जाएगा।
-विकास सेतिया, सचिव, मार्केट कमेटी सिरसा