फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Government is handing over the power infrastructure to capitalists: Babulal

बिजली के ढांचे को पूंजीपतियों को सौंप रही सरकार : बाबूलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Government is handing over the power infrastructure to capitalists: Babulal
पंजुआना सब डिवीजन में बैठक करते हुए संघ सदस्य। 
सिरसा। केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की पंजुआना सब डिवीजन में बैठक की गई। इस दौरान राज्य उप प्रधान बाबूलाल, मुख्य सलाहकार सुरजीत सिंह बेदी ने बताया कि केंद्र सरकार पूरे देश के बिजली ढांचे को बड़े-बड़े पूंजी पत्तियों के हाथों में सौंपने का काम कर रही है।
विज्ञापन


उन्हें सस्ते दामों पर बड़े मुनाफे के लिए अपनी चहेती कंपनियों को जनता व कर्मचारी के विरोध के वजूद भी जबरदस्ती निजी हाथों देने का काम कर रही है। बिजली क्षेत्र प्राइवेट कंपनी ऊपर जाने के बाद बिजली गरीब व आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाएगी। बिजली पर प्राइवेट कंपनियों का कब्जा होने के बाद देश का औद्योगिक क्षेत्र बर्बाद होने की कगार पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


यूनियन ने फैसला किया है सभी वर्गों की प्रमोशन 6 जुलाई तक नहीं की तो जबरदस्ती आदर्श ऑनलाइन ट्रांसफर नीति लागू की जा रही है, जो गलत है। सर्किल वाइज ड्यूटी होनी चाहिए, ताकि कर्मचारी भी अच्छे ढंग से काम कर सके और विभाग का भी फायदा हो। इन तमाम मांगों को लेकर 7 जुलाई को मुख्य अभियंता प्रशासनिक पंचकूला के विद्युत सदन हेड ऑफिस पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सब यूनिट प्रधान जगतार सिंह, यूनिट सचिव लखवीर सिंह, राज्य प्रेस सचिव सुखदेव सिंह, जसकरण सिंह, विनोद गिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed