{"_id":"68d2df412a0748523e03d5e8","slug":"goons-are-active-in-the-state-and-police-are-missing-dushyant-chautala-sirsa-news-c-128-1-svns1027-144817-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में गुंडे सक्रिय और पुलिस गायब : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में गुंडे सक्रिय और पुलिस गायब : दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन
सिरसा। युवा योद्धा सम्मेलन में मंच पर मौजूद सभी जेजेपी नेता। पार्टी
सिरसा। नई अनाज मंडी के शेड के नीचे मंगलवार को जननायक जनता पार्टी ने युवा योद्धा सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान मंच पर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला, जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री ने रोहतक में भाषण दिया था कि अपराधी अपराध छोड़ें या हरियाणा छोड़ें, लेकिन मुख्यमंत्री के भाषण के बाद अपराध घटने के बजाय बढ़े हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री को अपराध पर श्वेत पत्र जारी करें। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में गुंडे सक्रिय हैं और पुलिस गायब है।
इस दौरान उन्होंने हिसार घग्गर ड्रेन में पाइप लाइन डालने के कार्य में करोड़ों का घोटाला होने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रदेश सरकार की ओर से की जा रही अनदेखी के चलते पूरे हरियाणा के युवाओं में आक्रोश पाया जा रहा है, जिसकी शुुरुआत सिरसा से इस युवा योद्धा सम्मेलन से की गई है।
विज्ञापन
सिरसा से की गई इस शुरुआत को आगे बढ़ाने हुए आगामी 13 मार्च को प्रदेश में किसी एक स्थान पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर युवा पीढ़ी को एक मंच पर लाएंगे। आज युवा प्रदेश में बदहाल स्थिति में हैं और जब तक अच्छी शिक्षा देकर युवाओं को रोजगार नहीं मिलता, तब तक उनके लिए सुनहरे भविष्य का ख्वाब नहीं देखा जा सकता।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि आज पूरे देश प्रदेश में बदलाव की आवश्यकता है और ये बदलाव केवल युवा ही कर सकते हैं। इसकी शुरूआत हरियाणा की धरती से ही होगी। आज प्रदेश में भी गुंडाराज कायम हो गया है। व्यापारियों से फिरौती, महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा व लूटपाट आदि की आपराधिक घटनाएं आज आम बात हो गई है।
प्रदेश के युवा परेशानी में हैं : दिग्विजय सिंह
युवा जजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि इस सम्मेलन से पहले पूरे प्रदेश में उन्हें युवा जोड़ो अभियान के तहत 650 गांवों में जाने का अवसर मिला और एक संदेश मिला कि प्रदेश के युवा परेशानी में हैं। उनके लिए बेरोजगारी एक बड़ी चुनौती है मगर सरकार ने अभी तक उनके लिए कोई बड़ा फैसला नहीं लिया। प्रदेश में आज कॉलेज और यूनिवर्सिटी में अध्यापकों की कमी है। युवाओं के प्रोत्साहन के लिए खेल की कोई पॉलिसी नहीं है मगर ऐसी परिस्थितियों में अब जजपा खिलाड़ियों व युवाओं की सशक्त आवाज बनेगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी के चलते युवा वर्ग आज नशे जैसी सामाजिक कुरीतियों में शामिल हो गए हैं जो चिंतनीय है। इससे पूर्व जजपा के प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जजपा के प्रदेश संगठन सचिव रणदीप मटदादू आदि मौजूद रहे।