फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Good news: Bhadra Park's face will change, improvement will be done with 65 lakhs

अच्छी खबर : भादरा पार्क की बदलेगी सूरत, 65 लाख से होगा सुधारीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Good news: Bhadra Park's face will change, improvement will be done with 65 lakhs
शहर के भादरा पार्क में खस्ताहाल ट्रैक और सूखी पड़ी घास। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के मुख्य भादरा पार्क की 65 लाख रुपये से सूरत बदलेगी। इसके लिए सरकार ने नगर परिषद को बजट जारी कर दिया है। इसके तहत जहां एक ओर पार्क में नया ट्रैक बिछाया जाएगा, झूले लगाए जाएंगे, ग्रेनाइट के पत्थर लगेंगे, वहीं दूसरी ओर चहारदीवारी का भी निर्माण करवाया जाएगा। इतना ही नहीं नया ट्यूबवेल लगाने के साथ- साथ मुख्य द्वार का भी सुंदरीकरण होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के भादरा पार्क की स्थिति कई वर्षों से खराब चल रही है। पार्क की चहारदीवारी टूट चुकी है। सिंचाई के अभाव में घासफूस भी खत्म हो गई है और पौधे सूख गए हैं। झूले पहले ही टूट चुके हैं। इसलिए वार्डवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड की निवर्तमान पार्षद कौशल्या वर्मा ने नगर परिषद के माध्यम से सरकार को पत्र भेजकर मांग की। उन्होंने कहा कि पार्क का सुधारीकरण करवाया जाए। इस पर नगर परिषद ने प्रस्ताव बनाकर भेजा। इस प्रस्ताव को सरकार की ओर से मंजूरी मिल गई। अब नगर परिषद ने व्यापक स्तर पर योजना बनाकर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से योजना बनाई गई है कि पूरे पार्क का सुुधरीकरण करवाया जाए। इसके तहत मुख्य द्वार की सूरत सुधारी जाएगी। पार्क में झूले लगेंगे और घास भी लगाई जाएगी। सैर करने के लिए ट्रैक भी बनाया जाएगा और पौधों के लिए ग्रेनाइट पत्थर भी लगाया जाएगा। इसके अलावा ग्रिल लगाई जाएगी। अब नगर परिषद ने टेंडर के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जल्द ही टेंडर खुलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया ट्यूबवेल भी लगेगा, वर्क ऑर्डर हो चुका जारी
पार्क में नया ट्यूबवेल भी लगाया जाएगा। इसका टेंडर भी हो चुका है और वर्क ऑर्डर भी दिया जा चुका है। अब उम्मीद है कि एक-दो दिन में काम शुरू हो जाएगा। इससे पार्क में सिंचाई का काम हो सकेगा। इससे राहत मिलेगी और पार्क की दशा सुधरेगी।
पार्क की स्थिति खराब थी। इसलिए सुधारीकरण के लिए मैंने पत्र भेजा था। इसे मंजूरी मिल गई है और अब टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे पार्क का सुधार होगा और आसपास के लोगों सहित वार्ड 13 के लोगों को लाभ होगा। --कौशल्या वर्मा, निवर्तमान पार्षद, वार्ड 13, सिरसा।

भादर पार्क का सुधारीकरण होगा। पार्क में घास लगेगी, पत्थर लगाए जाएंगे, पौधे लगेंगे वहीं दूसरी ओर चहारदीवारी भी बनेगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंजूरी मिलने पर जल्द ही काम शुरू होगा। -प्रवीण दलाल, एक्सईएन, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed