फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   gokul setiya annoyed with sitting arrangement on stage

Sirsa News: मंच पर बैठने की व्यवस्था पर विधायक गोकुल सेतिया ने उठाए सवाल

Sat, 11 Jul 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 11 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
gokul setiya annoyed with sitting arrangement on stage
विधायक गोकुल सेतिया द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट। - फोटो : 1
बोले- पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों को मिल रही तवज्जो, पार्टी को कमजोर करने वालों को आगे बैठाया जा रहा
विज्ञापन

फोटो 18
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने 8 जुलाई को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक के दौरान मंच पर नेताओं की बैठने की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर व शनिवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का बिना नाम लिए कहा कि पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले नेता को मंच पर आगे बैठाया जा रहा है जबकि लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े लोगों की अनदेखी की जा रही है।
सेतिया ने कहा कि मंच के पीछे लगीं कुर्सियों पर उनके, विधायक देवेंद्र हंस व विकास सहारण के नाम की पर्चियां लगी थीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने और देवेंद्र हंस ने उन पर्चियों को हटाकर आगे जाकर स्थान ग्रहण किया। उनके अनुसार मंच की पहली पंक्ति में पार्टी पदाधिकारियों और हाल ही में नियुक्त नेताओं को बैठाया गया जबकि निर्वाचित विधायकों के लिए पीछे स्थान निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

सेतिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 37 विधायक जीते थे लेकिन राज्यसभा चुनाव के बाद चार-पांच विधायक पार्टी से अलग हो गए। ऐसे समय में संगठन को अपने विधायकों व कार्यकर्ताओं का सम्मान करना चाहिए। सेतिया ने आरोप लगाया कि कुछ ऐसे लोगों को मंच पर प्रमुखता दी गई जिन्होंने पहले पार्टी को नुकसान पहुंचाया और बाद में वापस कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाने का अधिकार नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लोगों को आगे बैठाकर पार्टी गलत संदेश दे रही
सेतिया ने दावा किया कि जिन नेताओं की ओर उन्होंने संकेत किया, वे विभिन्न राजनीतिक दलों में आते-जाते रहे और चुनाव के दौरान कांग्रेस के खिलाफ भी काम करने के आरोपों का सामना कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को आगे बैठाकर पार्टी गलत संदेश दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी आपत्ति पार्टी की बैठक में भी स्पष्ट रूप से रखी थी और पार्टी हित में गलत बातों का विरोध करना जरूरी है। जनप्रतिनिधियों का सम्मान सुनिश्चित करना होगा।




कहा- पार्टी को कमजोर करने वालों को आगे बैठाया जा रहा है

फोटो 18

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने 8 जुलाई को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक के दौरान मंच पर नेताओं की बैठने की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर व शनिवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का बिना नाम लिए कहा कि पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले नेता को मंच पर आगे बैठाया जा रहा है, जबकि लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े लोगों की अनदेखी की जा रही है।



सेतिया ने कहा कि मंच के पीछे लगी कुर्सियों पर उनके, विधायक देवेंद्र हंस व विकास साहरण के नाम की पर्चियां लगी थीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने और देवेंद्र हंस ने उन पर्चियों को हटाकर आगे जाकर स्थान ग्रहण किया। उनके अनुसार मंच की पहली पंक्ति में पार्टी पदाधिकारियों और हाल ही में नियुक्त नेताओं को बैठाया गया, जबकि निर्वाचित विधायकों के लिए पीछे स्थान निर्धारित किया गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 37 विधायक जीते थे, लेकिन राज्यसभा चुनाव के बाद चार-पांच विधायक पार्टी से अलग हो गए। ऐसे समय में संगठन को अपने विधायकों व कार्यकर्ताओं का सम्मान करना चाहिए। सेतिया ने आरोप लगाया कि कुछ ऐसे लोगों को मंच पर प्रमुखता दी गई जिन्होंने पहले पार्टी को नुकसान पहुंचाया और बाद में वापस कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाने का अधिकार नहीं होना चाहिए।


ऐसे लोगों को आगे बैठाकर पार्टी गलत संदेश दे रही है
----------------------------------

सेतिया ने दावा किया कि जिन नेताओं की ओर उन्होंने संकेत किया, वे विभिन्न राजनीतिक दलों में आते-जाते रहे और चुनाव के दौरान कांग्रेस के खिलाफ भी काम करने के आरोपों का सामना कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को आगे बैठाकर पार्टी गलत संदेश दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी आपत्ति पार्टी की बैठक में भी स्पष्ट रूप से रखी थी और पार्टी हित में गलत बातों का विरोध करना जरूरी है।


जनप्रतिनिधियों का सम्मान सुनिश्चित करना होगा।
------------------------------------

गोकुल सेतिया ने कहा कि यदि पार्टी को मजबूत बनाना है तो कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का सम्मान सुनिश्चित करना होगा। उनके अनुसार संगठन में सही संदेश और अनुशासन तभी कायम रहेगा, जब समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित महत्व दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed