{"_id":"63a159f0f82bce73b10335af","slug":"girl-students-of-chaudhary-devi-lal-university-of-sirsa-protest-against-bad-food-and-wrong-attitude-of-warden","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: खराब खाने और हॉस्टल वार्डन के रवैये के लिए सीडीएलयू में छात्राओं का हंगामा, 24 घंटे का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: खराब खाने और हॉस्टल वार्डन के रवैये के लिए सीडीएलयू में छात्राओं का हंगामा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
Tue, 20 Dec 2022 12:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 20 Dec 2022 12:39 PM IST
सार
सीडीएलयू के हॉस्टल की डाइट में बदलाव किए जाने के बाद दो छात्राएं बीमार हो गई थी। छात्राओं को एंबुलेंस प्राप्त न करवाए जाने और वार्डन की तरफ से गलत रवैया अपनाने के चलते सोमवार रात नौ बजे छात्राएं रोष में आ गई।
विज्ञापन
विस्तार
सिरसा के चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के माता हरकी देवी हॉस्टल में खराब खाने और वार्डन के गलत रवैये के चलते छात्राओं ने रात को हंगामा करने के बाद सीडीएलयू प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। 24 घंटे में मैस कांट्रेक्टर और वार्डन को बदलने की मांग रखी है। छात्राओं का कहना है कि अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता तो वह सीडीएलयू प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर भी करेंगी।
विज्ञापन
सीडीएलयू के हॉस्टल की डाइट में बदलाव किए जाने के बाद दो छात्राएं बीमार हो गई थी। छात्राओं को एंबुलेंस प्राप्त न करवाए जाने और वार्डन की तरफ से गलत रवैया अपनाने के चलते सोमवार रात नौ बजे छात्राएं रोष में आ गई। छात्राओं ने रोष प्रदर्शन करते हुए सीडीएलयू कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक के आवास के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। छात्राओं ने जमकर बवाल काटा। मामले की सूचना मिलने के बाद सीडीएलयू के रजिस्ट्रार राजेश बंसल और चीफ वार्डन मोनिका वर्मा मौके पर पहुंची और छात्राओं को समझाया। रात 11 बजे छात्राओं और अधिकारियों में सहमति बन पाई। छात्राओं ने अधिकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेट दिया और मांगों को पूरा करने की चेतावनी दी। वहीं उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो वह दोबारा से कुलपति आवास के बाहर धरना देने को मजबूर होंगी।
विज्ञापन
मैस मैनेजर को बैठक के लिए बुलाया, नहीं पहुंचे तो रोषित हुई छात्राएं
सोमवार रात को छात्राओं ने समस्याओं को लेकर मैस मैनेजर को बैठक के लिए बुलाया था। लेकिन मैस मैनेजर मौके पर नहीं पहुंचे तो छात्राएं रोष में आ गई और प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्राओं ने हॉस्टल वार्डन, मैस कांट्रेक्टर को बदलने की मांग की और धरना दिया।
विज्ञापन