{"_id":"62740b21291c291bd31b4c29","slug":"girl-students-got-tablet-now-there-will-be-a-wealth-of-knowledge-in-front-sirsa-news-hsr6308669118","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को मिला टैबलेट...अब ज्ञान का खजाना होगा सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को मिला टैबलेट...अब ज्ञान का खजाना होगा सामने
विज्ञापन
टेबलेट मिलने के बाद उसे देखती छात्रा। संवाद
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। शिक्षा विभाग की ओर से जिलेभर में वीरवार को 10वीं और 12वीं की 2176 छात्राओं को टैबलेट वितरित की गई। टैबलेट हाथ में आते ही छात्राओं ने सेल्फी लेने की कोशिश की। कैमरा नहीं होने पर छात्राएं कुछ देर के लिए अवाक रह गईं। इस पर कई छात्राओं ने कहा, अरे, सर इसमें तो कैमरा है ही नहीं। टैबलेट में शिक्षा विभाग से संबंधित केवल तीन एप इंस्टाल हैं। इसके अलावा तीन विषयों की पाठ्य सामग्री छात्राओं को मिल सकेगी। टैबलेट मिलने से छात्राओं के सामने ज्ञान खजाना होगा।
शहर के मेला ग्राउंड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त अजय सिंह तोमर, जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार, प्राचार्य जसबीर कौर की उपस्थिति में कुल 530 छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। वहीं, स्कूल की 31 शिक्षकों को भी टैबलेट दिए गए हैं। टैब की सहायता से शिक्षक बच्चों को किसी भी समय पढ़ा पाएंगे। वहीं टैब में ई पुस्तकें भी उपलब्ध है। टैब में अभी केवल हिंदी, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान विषय का पाठ्यक्रम शामिल किया गया है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में हर विषय की पुस्तकें अपलोड कर दी जाएंगी। फिलहाल टैबलेट में केवल तीन एप उपलब्ध कराई गई है। विभाग ने अवसर एप, दिक्शा एप और पाल एप फीड की है। इन एप के माध्यम से छात्राएं पढ़ाई कर पाएंगी।
शिक्षकों को भी मिले टैबलेट, माथापच्ची बढ़ी
विद्यालय की 31 अध्यापकों को भी टैबलेट दिए गए है। इन अध्यापकों को टैब चलाने की कंपनी द्वारा ट्रेनिंग दे दी गई है। अब इन शिक्षकों को आगे छात्राओं को ट्रेनिंग देनी है। वहीं, टैब मिलने के बाद इन शिक्षकों का काम बढ़ गया है। क्योंकि इस समय ऑफलाइन कक्षाएं भी स्कूलों में लग रही हैं। वहीं, शिक्षकों को 24 घंटे टैब पर बच्चों द्वारा आए प्रश्नों के उत्तर देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
टैबलेट से विद्यार्थियों को ये होगा फायदा
- छुट्टी के दिन भी कर सकेंगे पढ़ाई
- पुस्तकों का बोझ होगा कम
ऑफलाइन कक्षाओं के बाद ट्यूशन की जरूरत नहीं
किसी भी समय ले सकते है शिक्षकों से सलाह
पिछले महीने से लेकर पिछले साल तक की अपनी परफार्मेंस देख सकेंगे
शिक्षकों को इन समस्याओं का करना पड़ेगा सामना
- दिन में 24 घंटे रहना पड़ेगा ऑनलाइन
- किसी भी समय में बच्चों को देना पड़ेगा प्रश्नों का जवाब
- 530 छात्राओं की ओर से आने वाले प्रश्नों को देखना पड़ेगा।
- टैब में एक विषय की शिक्षक के लिए नहीं है कोई ऑप्शन
- शिक्षक को ही देनी होगी एप में प्रश्नों की श्रृंखला
कमजोर विद्यार्थी की अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर करना होगा सुधार
सभी छात्राओं को टैबलेट वितरित कर दिए गए हैं। टैबलेट में तीन शैक्षणिक एप को इंस्टाल किया गया है। टैब में किसी प्रकार की सोशल एप नहीं चलेंगी। वहीं, टैब में कॉलिंग और कैमरा भी नहीं चलेगा।
--- संतकुमार, जिला शिक्षा अधिकारी।

मेरा टेबलेट मेरा अभिमान... सिरसा के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित टेबलेट समारोह के बा- फोटो : Sirsa