{"_id":"68890d364525c93ce30f52c4","slug":"gindas-players-won-the-zonal-competition-sirsa-news-c-128-1-slko1008-141660-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गिंदड़ा की खिलाड़ियों ने जोनल स्पर्धा में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गिंदड़ा की खिलाड़ियों ने जोनल स्पर्धा में मारी बाजी
विज्ञापन
चयनित खिलाडिय़ों का स्वागत करता विद्यालय स्टाफ।
रानियां। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही जोनल खेल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गिंदड़ा की 14 छात्राओं का जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता में विद्यालय से अंडर-19 और 17 आयु वर्ग की लड़कियों ने बैडमिंटन, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद, रिले दौड़, ट्रिपल जंप व शतरंज में भाग लेते हुए खंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
पीटीआई महावीर ने बताया कि अंडर 19 आयु वर्ग में बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा करीमा ने प्रथम स्थान और हंसिका ने चौथा स्थान हासिल किया है। रिले रेस में कक्षा ग्यारहवीं की मधु, कक्षा बारहवीं से अश्वनी, अनुप्रिया और गीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस आयु वर्ग के ट्रिपल जंप में कक्षा दसवीं की ललिता ने दूसरा और कक्षा बारहवीं की अनुप्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी तरह से डिस्कस थ्रो में कक्षा दसवीं की छात्रा गंगा ने प्रथम और सुनीता ने भी तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में परीक्षा व ललिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में करीमा और राधा ने द्वितीय स्थान पर रही। खिलाड़ियों के जिला स्तर पर चयन होने के उपरांत विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्राचार्य रामचंद्र नोखवाल, स्टाफ तथा एसएमसी कमेटी सदस्यों ने सभी बच्चों को फूल मालाएं पहनाकर व तिलक कर स्वागत किया। प्राचार्य रामचंद्र नोखवाल ने कहा कि बच्चों की यह उपलब्धि पीटीआई महावीर सिंह के अथक प्रयासों व मेहनत के साथ समस्त विद्यालय स्टाफ सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से संभव हुआ जो सराहना के काबिल है।