फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ghaggar river water released from Bani Siphon in Raj Canal Canal

Sirsa News: बणी साइफन से राज कनाल नहर में छोड़ा घग्गर नदी का पानी

Sun, 16 Jul 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 16 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ghaggar river water released from Bani Siphon in Raj Canal Canal
साइफन से राजकनाल में जाता हुआ पानी।
रानियां। बणी साइफन से रास्ता निकालकर घग्गर नदी का पानी राज कनाल नहर में छोड़ा जा रहा है। इसके लिए राजस्थान के नहरी विभाग के अधिकारियों ने सहमति प्रदान कर दी है। वहीं, बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए गांव बणी से परिवारों ने पलायन कर लिया है। बणी गांव की सरपंच नैना झोरड़ ने जिला प्रशासन पर आपदा की घड़ी में पूरी तरह सहयोग नहीं करने के आरोप लगाए हैं। सरपंच नैना झोरड़ ने बताया कि प्रशासन से तीन पोपलेन सेट गांव में भेजने की मांग रखी गई है, लेकिन उन्हें अभी तक एक ही मशीन मिली है। बुर्जी नंबर 120 से लेकर कहीं भी लाइट का इंतजाम नहीं है। उन्होंने बताया कि गांव के उम्मीद युवा क्लब के नौजवान दिन रात इस कार्य में सहयोग दे रहे हैं। सरपंच नैना झोरड़ ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि शीघ्र ही बुर्जी नंबर 120 से लेकर अंत तक लाइटिंग की व्यवस्था करवाई जाए। इसके साथ ही तीन पोप लेन मशीनें मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन



निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम व नायब तहसीलदार का किया घेराव

रानियां।
ओटू हेड से ऐलनाबाद की ओर जाने वाले घग्गर के तटबंध का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम व नायब तहसीलदार का किसानों ने घेराव किया। किसानों ने एसडीएम वेद बैनीवाल व नायब तहसीलदार हरीश चंद्र के सामने समस्याएं रखते हुए घग्गर के अंदर बने बांधों को हटवाने की मांग रखी। किसानों ने बताया कि ओटू हेड से लेकर ऐलनाबाद क्षेत्र तक घग्गर नदी के अंदर खेती करने वाले किसानों ने फसल बचाने के लिए छोटे-छोटे बांध बना रखे हैं। इसकी वजह से पानी की निकासी व बहाव में रुकावट आ रही है। एसडीएम ने इस मामले में किसानों को तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed