फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ganna prpatra submit upto 24 july

Sirsa News: बीएलओ 24 तक जमा करवा पाएंगे गणना प्रपत्र

Tue, 14 Jul 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 14 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
ganna prpatra submit upto 24 july
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 में गणना प्रपत्र बीएलओ को जमा करवाने तथा डिजिटाइज करने की अवधि को 14 जुलाई से बढ़ाकर 24 जुलाई तक कर दी गई है। ऐसा इसलिए कि कोई भी पात्र मतदाता प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल होने अथवा अपने विवरण का सत्यापन कराने से वंचित न रहे।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार अब बूथ लेवल अधिकारी 24 जुलाई तक गणना प्रपत्र के वितरण, संग्रहण, सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन का कार्य जारी रखेंगे और अपने-अपने मतदान क्षेत्रों के शेष पात्र मतदाताओं से संपर्क कर गणना प्रपत्र प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, प्रारंभिक मतदाता सूची 31 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी तथा दावे एवं आपत्तियों की अवधि तिथि 31 जुलाई से 30 अगस्त रहेगी।
मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन तीन अक्तूबर को किया जाएगा। उन्होंने शेष सभी मतदाताओं से अपील की कि जिन्होंने अभी तक अपना गणना प्रपत्र वापस बीएलओ को जमा नहीं कराया है, वे विस्तारित तिथि का लाभ उठाते हुए शीघ्र अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध कराएं अथवा निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से भी जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि यदि इस विस्तारित अवधि में भी मतदाता की ओर से गणना प्रपत्र जमा नहीं करवाया गया तो 31 जुलाई को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed