{"_id":"68b1f298807926f3950e2529","slug":"gangsters-rule-in-haryana-abhay-sirsa-news-c-128-1-sir1002-143306-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में गैंगस्टर्स राज कायम : अभय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में गैंगस्टर्स राज कायम : अभय
विज्ञापन
सिरसा। शहर के डबवाली रोड स्थित महाराजा पैलेस में मौजूद पार्टी सदस्य व अन्य। पार्टी
सिरसा। शहर के डबवाली रोड स्थित महाराजा पैलेस में वीरवार को सिरसा व कालांवाली हलके के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा के हालात आज बहुत बुरे हो चुके हैं और राज्य में गैंगस्टर्स का राज कायम है, जो फिरौतियां न देने पर सरेआम गोलियां मारते हैं और आतंक का माहौल पैदा कर दिया गया है, जिससे आमजन खौफजदा हैं।
इस दौरान उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को 25 सितंबर को रोहतक में होने वाले जयंती कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का न्यौता दिया। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उनका सिरसा से कोई राजनीतिक नहीं पारिवारिक रिश्ता है। उन्हें उम्मीद है कि 25 सितंबर को लाखों की संख्या में सिरसावासी रोहतक में अपने जननायक को नमन करने पहुंचेंगे और प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ने का संकल्प लेेंगे। इनेलो नेता ने कहा कि वर्ष 2019 में ही प्रदेशवासियों ने भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया था, मगर उन लोगों ने हरियाणा वासियों से धोखा करते हुए भाजपा की गोदी में जाकर बैठ गए।
लाडो लक्ष्मी योजना बेमानी है : चौटाला
अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये देने की जो घोषणा की है। वह बेमानी है क्योंकि इस योजना में इतनी अधिक शर्तें लगा दी गई हैं जो हर महिला के लिए पूरा करना नामुमकिन है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा पर भी प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले चुनावों में जानबूझकर अनेक विस क्षेत्रों में कमजोर प्रत्याशी खड़े किए ताकि भाजपा को सत्तासीन होने का अवसर मिले। इससे पूर्व इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा व इनेलो नेता पवन बेनीवाल ने भी संबोधित किया।