{"_id":"bbffae31d0ddd3084a3585cddc705518","slug":"gangrep-of-securing-a-job-in-moving-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर चलती कार में गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर चलती कार में गैंगरेप
sirsa
Updated Tue, 03 Jun 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू की रहने वाली एक युवती के साथ चलती कार में दो से अधिक युवकों ने गैंगरेप किया और फिर उसे चलती कार से नीचे फेंक दिया। घायल पीड़िता सदर थाना पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता के महिला अधिवक्ता के समक्ष बयान दर्ज करवाए है। सदर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सोमवार दोपहर एक युवती घायलावस्था में सदर थाने में पहुंची।
विज्ञापन
यहां मौजूद महिला पुलिस अधिकारी ने समक्ष युवती जोर से रोने लगी। महिला पुलिसकर्मी ने युवती को चुप करवाकर कारण पूछा। युवती ने बताया कि वह बंगलूरू की रहने वाली है। कुछ दिन पहले वह गांव कंगनपुर निवासी एक परिचित महिला के पास आई थी। रविवार को दो युवक कार में सवार होकर उनके घर आए। उक्त महिला ने उससे कहा कि वह उनके साथ चली जाए ये उसे नौकरी दिलवा देंगे।
विज्ञापन
इसके बाद युवती युवकों के साथ कार में बैठ गई। दोनों युवकों ने रास्ते में कार रोकी और अपने कुछ अन्य साथियों को कार में बैठा लिया। इसके बाद सभी युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने शोर मचाया तो युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और चलती कार में युवती के साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
सामूहिक दुराचार के बाद युवती बेसुध हो गई तो युवकों ने उसे चलती कार से नीचे फेंक दिया। पीड़िता को काफी देर बाद होश आया। थाना सदर प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस गांव कंगनपुर में रहने वाली उस महिला को हिरासत में लेने गई है, जिसने पीड़िता को उन युवकों के साथ कार में भेजा था।