फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Gang of miscreants active in Sirsa: Bike riders snatched women at two places in one night

सिरसा में बदमाशों का गिरोह सक्रिय: बाइक सवारों ने एक रात में दो स्थानों पर महिलाओं से झपटी चैन

Sun, 29 Oct 2023 01:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 29 Oct 2023 01:16 PM IST
सार

गगनदीप पत्नी नवीन निवासी अनाज मंडी सिरसा ने बताया कि वह शनिवार देर रात साढ़े आठ बजे अपने लड़के साथ स्कूटी पर सवार होकर मंडी से अपने मायके शांतिनगर जा रही थी। जैसे ही वह पेपर मिल से शांतिनगर से मुड़ने लगी तो पीछे से दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए।

विज्ञापन
Gang of miscreants active in Sirsa: Bike riders snatched women at two places in one night
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों का गिरोह लगातार सक्रिय हो रहा है। बदमाश हर रोज शहर में अलग-अलग स्थानों पर छीना झपटी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे है। शनिवार रात को भी मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों पहले ओवरब्रिज और इसके बाद बेगू रोड पर स्थित गत्ता फैक्टरी के पास चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने ओवरब्रिज पर एक महिला को पहले नमस्ते दीदी कहा और फिर चैन झपट ली। पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी है।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में एडीसी कॉलोनी निवासी सुनीता रानी पत्नी अमित मकानी ने बताया कि वह शनिवार शाम 8.10 पर स्कूटी सवार सवार होकर बाजार से घर वापस जा रही थी। जब वह आंबेडकर चौक से ओवरब्रिज पर चढ़ने लगी तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने पहले उसे नमस्ते दीदी कहा और साथ ही उसके गले की चैन झपट ली। गले की चैन टूट कर उसे हाथ में आ गई जबकि उसमें सोने का लोकेट वह लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी है। वहीं उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चलाने वाले युवक ने सिर पर हेलमेंट पहना हुआ था और पीछे बैठे युवक ने सफेद शर्ट पहनी हुई थी। वहीं मौके पर डीएसपी हेड क्वार्टर जगत सिंह ने पहुंच महिला से पूछताछ की। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर मिल के पास स्कूटी सवार महिला की भी झपटी चैन
वहीं दूसरे मामले में शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गगनदीप पत्नी नवीन निवासी अनाज मंडी सिरसा ने बताया कि वह शनिवार देर रात साढ़े आठ बजे अपने लड़के साथ स्कूटी पर सवार होकर मंडी से अपने मायके शांतिनगर जा रही थी। जैसे ही वह पेपर मिल से शांतिनगर से मुड़ने लगी तो पीछे से दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। मोटरसाइकिल चालक ने सिर पर हेलमेट पहन रखा था और पीछे बैठे युवक ने कपड़े से मुंह ढक रखा था और सफेद शर्ट पहनी हुई थी।


उन्होंने कुछ दूरी पर जाकर मोटरसाइकिल रोक लिया। इस दौरान मोटरसाइकिल के पीछे बैठे युवक ने झपटा मार कर उसके गले से चैन छीन ली। जिसके बाद वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना अपने परिजनों और पुलिस को दी है। वहीं शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed