{"_id":"61bcd46b44336c57c1031bf6","slug":"ganeshi-won-by-127-votes-got-the-command-of-bar-association-sirsa-news-hsr6196842147","type":"story","status":"publish","title_hn":"127 वोट से जीते गणेशी, मिली बार एसोसिएशन की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
127 वोट से जीते गणेशी, मिली बार एसोसिएशन की कमान
विज्ञापन
जिला बार के चुनाव के दौरान मतदाता सूची में नाम देखते सदस्य
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गया। इन चुनावों में प्रधान पद के लिए गणेशी सेठी ने 127 वोटों से जीत हासिल की। वहीं उपप्रधान पद के लिए आदित्य राठौर ने मात्र 4 वोटों से जीत हासिल की है। सचिव पद के लिए अनुज गनेरीवाला ने 67 वोटों से जीत का परचम लहराया है। वहीं संयुक्त सचिव के लिए एक तरफा मुकाबले में 340 वोटों से प्रियंका जैन ने जीत हासिल की है। बार एसोसिएशन चुनाव में गणेश सेठी एडवोकेट ने कुल 1080 वोटों में से 447 वोट हासिल किए। जबकि प्रतिद्वंद्वियों रघुवीर सिंह खिंडा एडवोकेट को 320 वोट मिले और अमित गोयल एडवोकेट को 307 वोट मिले। नोटा के खाते में 6 वोट आए। उपप्रधान पद पर आदित्य राठौड़ एडवोकेट ने सिर्फ 4 वोटों से जीत दर्ज की। उनको 437 वोट मिले। जबकि उप प्रधान के प्रतिद्वंद्वियों सुरेंद्र सिंह कथूरिया एडवोकेट को 433 और कपिल सोनी एडवोकेट को 204 वोट मिले। नोटा के खाते में 6 वोट मिले। सचिव पद पर अनुज गनेरीवाला एडवोकेट ने 67 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 570 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी जसविंद्र सिंह सिंधु एडवोकेट को 503 वोट मिले। नोटा खाते में 7 वोट आए। संयुक्त सचिव के पद पर प्रियंका जैन एडवोकेट ने 340 वोट हासिल कर शानदार जीत हासिल की। उन्होंने कुल 1080 वोटों में से 701 वोट हासिल किए। जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी ज्योति बत्रा एडवोकेट को 361 वोट मिले। नोटा के खाते में 18 वोट आए। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी आशीष सिंगला और चुनाव पीठासीन अधिकारी प्रभुदयाल भाटीवाल सहित अन्य अधिकारियों ने व्यवस्था संभाली।
बोले : बार के सभी मुद्दों को उठाकर किया जाएगा हल
देर शाम को परिणाम घोषित होने के बाद जीत हासिल करने वाले सदस्यों के चेहरों पर रौनक देखने को मिली। चुनाव में विजेता रहे सदस्यों को एसोसिएशन के सदस्यों ने कंधों पर उठाकर जीत का जश्न मनाया और खुशी में एक दूसरे को फूलों की माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर बधाई दी। वहीं नवनियुक्त प्रधान गणेशी सेठी ने शाम को एसोसिएशन के लिए हुए चुनावों में जीत हासिल करने के बाद सभी मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व में जो गड्ढे खोदे गए हैं उन्हें वे नई टीम के साथ मिलकर भरने का कार्य करेंगे।
उपप्रधान बोले : पहले जो कार्य नहीं कर सके, वह अब करेंगे
उपप्रधान पद पर विजयी रहे आदित्य राठौर ने कहा कि पिछले कार्यकाल में जो कार्य वह पूरा नहीं कर पाए, उन्हें वे अब नवनियुक्त प्रधान के साथ मिलकर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर चैंबर व सीट को कमी को दूर करना रहेगा। हालांकि इन मामलों को लेकर पहले भी मद्दे उठाए जा चुके हैं।

जिला बार के चुनाव के दौरान मतदान करते सदस्य।- फोटो : Sirsa
विज्ञापन