फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fury among people getting contaminated drinking water supply in nuhiyawali

नुहियांवाली में हो रही दूषित पेयजल आपूर्ति, लोगों में रोष

Wed, 06 Nov 2019 09:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
fury among people getting contaminated drinking water supply in nuhiyawali
fury among people getting contaminated drinking water supply in nuhiyawali - फोटो : Sirsa
गांव नुहियांवाली में वाटर सप्लाई के लिए लगाए गए वॉल्व में लीकेज होने से ग्रामीणों को दूषित जल पीने को विवश होना पड़ रहा है। इस घटना से लोगों में विभाग के खिलाफ रोष है और उन्होंने शीघ्र समाधान की मांग की है। ग्रामीण लीलाधर शर्मा, रामस्वरूप, जगदीश नेहरा, घीसाराम, बजरंग गोयल व सीताराम नेहरा ने बताया कि गांव की मुख्य चौपाल में जनस्वास्थय विभाग की ओर से वाटर सप्लाई के लिए ये वॉल्व लगाए गए हैं। जब आपूर्ति छोड़ी जाती है तो वॉल्व लीकेज से गड्ढे पानी से भर जाते हैं। इन गड्ढों में कूड़ा-कर्कट पड़ा रहता है व कुत्ते पानी पीते हैं। यही दूषित पानी लोगों के घरों में नलों के जरिए सप्लाई होता है। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय कर्मचारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे जिसके चलते दूषित पानी से रोग फैल सकते हैं। लोगों ने कहा कि गांव की चौपाल के अलावा बनवाला रोड पर रामबाग के निकट भी वॉल्व लीकेज हैं। इसके अलावा गांव में कई जगहों पर मुख्य पाईप भी लीकेज हैं। उन्होंने बताया कि गांव के जलघर में वाटर सप्लाई की एक मोटर सड़ गई थी। जिसे दुरुस्त किए करीब सप्ताह का समय हो चुका है लेकिन फीटर कर्मचारी द्वारा इसकी फिटिंग नहीं की जा रही। जिसके चलते गांव के कुछ हिस्सों में आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं पहुंच पा रही। लोगों ने विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस ओर शीघ्र ही ध्यान देकर समस्या का समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन

गांव में लिकेज ठीक करने के लिए कर्मचारी लगा रखे हैं। 2-3 दिनों में गांव की जितनी भी लिकेज है वो ठीक करवा दी जाएगी। मोटर की फिटिंग न करने बारे मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं कर्मचारी को बोलकर मोटर फिटिंग करवा देता हूं।
विज्ञापन

- सूरजप्रकाश जैन, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed