फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   furniture mistri died in accident

Sirsa News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से फर्नीचर मिस्त्री की मौत

Wed, 25 Feb 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 25 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
furniture mistri died in accident
एफसीआई गोदाम के पास सोमवार देर शाम हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। अनाज मंडी के समीप एफसीआई गोदाम के पास सोमवार देर शाम को एक अज्ञात कार चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई कुलदीप सिंह ने बताया कि 46 वर्षीय बलजीत सिंह गांव किलियांवाली, पंजाब का रहने वाला था। वह फर्नीचर मिस्त्री का काम करता था। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे वह फर्नीचर के काम के बकाया पैसे लेने के लिए मंडी डबवाली आया था। देर शाम जब वह अनाज मंडी के पास एफसीआई गोदाम के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से बलजीत सिंह को तुरंत डबवाली के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, कार चालक हादसे के बाद मौके से कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर पुलिस व मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक के बड़े भाई कुलदीप सिंह ने बताया कि टक्कर जोर से हुई थी कि बलजीत सिंह के सिर व अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने भाई कुलदीप सिंह के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के आसपास की जगहों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है ताकि कार चालक की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed